{"_id":"595b1ad74f1c1bfd648b47c4","slug":"jalandhar-congress-leader-killed-pregnant-wife-and-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना कांग्रेसी, गर्भवती पत्नी और मासूम बेटी को दे दिया जहर, ये रही वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवान बना कांग्रेसी, गर्भवती पत्नी और मासूम बेटी को दे दिया जहर, ये रही वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(जालंधर)
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी और मासूम बेटी को दे दिया जहर
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कांग्रेसी नेता की हैवानियत की हद देखिए कि उसने अपनी बेटी और गर्भवती पत्नी को जहर देकर मार डाला। इसकी वजह पता चली तो सब सन्न रह गए। घटना पंजाब के जालंधर की है। नकोदर के गांव मुद्दा के रहने वाले कांग्रेसी नेता ओंकार सिंह ने गर्भवती पत्नी व साढे़ छह साल की बच्ची की जहर देकर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही डीएसपी कैंट मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

पत्नी पत्नी से तलाक हो चुका था और जसलीन उसी से थी
तलाक
पुलिस को दी गई शिकायत में स्वर्ण सिंह निवासी दबुर्जी धर्मकोट ने बताया कि उनकी बेटी अमनदीप कौर की शादी दो साल पहले गांव मुद्दा के रहने वाले ओंकार सिंह से हुई थी। आरोपी ओंकार सिंह किसान है और उसके पास काफी जमीन है।
ओंकार सिंह गांव का पूर्व सरपंच था और कांग्रेसी नेता भी था। ओंकार सिंह का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और पहली पत्नी से बेटी जसलीन उसके पास ही रह रही थी। स्वर्ण सिंह का कहना है कि ओंकार सिंह उसकी बेटी अमनदीप कौर को तंग परेशान करने लगा था।
अमनदीप कौर गर्भवती थी और ओंकार सिंह उसके साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा करता था। सोमवार को भी क्लेश हुआ और ओंकार सिंह ने पत्नी अमनदीप कौर व बेटी जसलीन को जहर देकर मार दिया।

अमनदीप के चरित्र पर शक करता था ओंकार सिंह
wife beaten
स्वर्ण सिंह ने बताया कि ओंकार सिंह को अमनदीप के करेक्टर पर शक था और वह उससे बच्चा नहीं चाहता था। एक बार उसने अमनदीप का जबरदस्ती गर्भपात करवाया था और अब छह महीने से अमनदीप दोबारा गर्भवती थी।
सोमवार सुबह ओंकार ने स्वर्ण सिंह को फोन किया कि आपकी बेटी और नाती की तबीयत खराब है। इलाज करवाने वह दोनों को प्राइवेट अस्पातल लेकर आया है। जब स्वर्ण सिंह वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस जांच में जसलीन की बैक में सीरींज का निशान दिखा। स्वर्ण सिंह ने यह भी बताया कि ओंकार सिंह की पूरी फैमिली विदेश में सेटल है। कुछ समय पहले उसने अमनदीप के घरवालों के खिलाफ चोरी की नीयत से घर में घुसने की शिकायत दी थी।