{"_id":"5a23879e4f1c1b71548c0d6f","slug":"jagraun-cia-staff-arrest-akali-leader-65-motorcycle-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता निकला चोरों का सरगना, 65 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता निकला चोरों का सरगना, 65 मोटरसाइकिल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह के वारे जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगरांव सीआईए स्टाफ की पुलिस ने सूबे के तीन जिलों में हथियारों के दम पर मोटरसाइकिल छीनने एवं चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना एवं अकाली नेता समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 65 चोरी के मोटरसाइकिल एवं तीन पिस्तौल बरामद की गई हैं। लुधियाना रेंज के डीआईजी गुरशरण सिंह संधू ने दावा किया कि लुधियाना पुलिस जिला देहाती में दोपहिया वाहनों की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
डीआईजी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव भुमाल के नजदीक औद्योगिक इकाई के पास हथियारों से लैस कुछ लोग इकट्ठा हैं। सीआईए प्रभारी लखवीर सिंह ने टीम के साथ उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी। वहां मौजूद छह लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने इनमें से दिलबाग सिंह उर्फ बाघा, सुखराज सिंह, जोबन सिंह और तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बिट्टू एवं अंग्रेज फरार हो गए।
आरोपियों से पुलिस को तीन पिस्तौल एवं नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिलबाग सिंह मजीठा हलके मेें अकाली दल के एसटी विंग का प्रधान रह चुका है। उसने गिरोह बनाकर अमृतसर, तरनतारन और लुधियाना जिले में हथियारों के दम पर राहगीरों से दोपहिया वाहन छीने। आरोपियों की निशानदेही पर अब तब 65 दोपहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं।