फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Irrigation department executive engineer arrested for taking bribe in Jind

Haryana News: भिवानी में खनन अधिकारी एक लाख और जींद में जेई 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/संवाद, करनाल/भिवानी/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी/संवाद, करनाल/भिवानी/जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Oct 2022 06:35 PM IST
सार

सतर्कता ब्यूरो ने नायब तहसीलदार अजय सैनी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके शिकायतकर्ता को 60 हजार रुपये की राशि देकर भेज दिया। जब ठेकेदार ने पैसे देने के लिए बनारसीदास से संपर्क साधा तो उसने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया। रेस्ट हाउस में जब अमित ने कार्यकारी अभियंता को रकम सौंपी तो टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया।

विज्ञापन
Irrigation department executive engineer arrested for taking bribe in Jind
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल की विशेष टीम ने भिवानी में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों जहां एक खनन अधिकारी को गिरफ्तार किया है तो वहीं ब्यूरो की टीम ने जींद के नरवाना में सिंचाई विभाग के एक कार्यकारी अभियंता को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। 

विज्ञापन


स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल के प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के मदनपुरी गली संख्या एक निवासी एमओ भूपेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि जमीन से मिट्टी उठाने का परमिट देने के नाम पर खनन अधिकारी एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। साथ ही नहीं देने पर उत्पीड़न कर रहा है। इसके बाद स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल की एक विशेष टीम डीएसपी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में गठित की गई। इसके बाद शुक्रवार को भिवानी कार्यालय के बाहर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते खनन अधिकारी भूपेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


उधर, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो जींद की टीम ने सिंचाई विभाग नरवाना के कार्यकारी अभियंता बनारसी दास को गिरफ्तार किया है। जींद जिले के ढाकल गांव निवासी अमित कुमार ठेकेदार है, जो सिंचाई विभाग में निर्माण कार्य कराता है। उसने शिकायत दी कि उसके बकाया बिलों को पास करने के एवज में सिंचाई विभाग नरवाना का कार्यकारी अभियंता बनारसी दास रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद स्टेट विजिलेंस जींद शाखा की एक टीम इंस्पेक्टर मनीष कुमार की अगुवाई में गठित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार अमित ने बताया कि कार्यकारी अभियंता 60 हजार रुपये की रिश्वत देने पर बिलों को पास करने पर राजी हो गया है। रिश्वत के रुपये आज ही देने हैं। टीम ने अपना जाल फैलाया और रिश्वत देते समय कार्यकारी अभियंता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


गुरुग्राम का रहने वाला है खनन अधिकारी
खनन अधिकारी मूलरूप से गुरुग्राम के मदनपुरी का रहने वाला है। आरोपी खनन अधिकारी भूपेंद्र कुमार के खिलाफ हिसार विजिलेंस पुलिस थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल विजिलेंस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed