{"_id":"59d3dea04f1c1bce538b58aa","slug":"interstate-vehicle-thief-gang-arrested-36-steals-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 36 वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 36 वाहन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यूटी पुलिस के क्राइम ब्रांच ने मुख्य सरगना नांगलोई (दिल्ली) निवासी चन्नप्रीत सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने चोरी के 36 वाहन भी बरामद किए हैं। इनमें कार, ट्रक, टेंपो ट्रैवलर के अलावा 22 दोपहिया वाहन शामिल हैं। वहीं 15 अन्य चोरी के वाहनों को आरोपी काटकर बेच चुके हैं।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-11 में पत्रकारों से वार्ता में एसपी ऑपरेशन रवि कुमार ने बताया कि कि 22 सितंबर को पुलिस को सूचना मिल थी कि सारंगपुर थाना एरिया में एक व्यक्ति चोरी की कार पर जाली नंबर लगाकर घूम रहा है।
सूचना के बाद इंस्पेक्टर अमनजोत ने टीम तैयार कर आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह कार उसने राजपुरा, पटियाला से चुराई थी। वहीं उसने कुछ वाहन चंडीगढ़, यमुनानगर, अंबाला से भी चोरी किए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लैंसर, इनोवा, मारुति, स्प्लेंडर और एक्टिवा बरामद की।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि वह वाहन चोरी के लिए राज कुमार (यमुनानगर), धनविंदर सिंह (अंबाला सिटी), हरप्रीत सिंह (अंबाला सिटी), शेर सिंह (कुरुक्षेत्र) की मदद लेता था। इसके बाद पुलिस ने उक्त चारों को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से भी चोरी के 11 वाहन बरामद हुए हैं। ये लोग वाहन चोरी कर उसे बेच देते थे या फिर उसके पार्ट्स बेचते थे।
ये लोग चोरी के वाहन मलोट, मुक्तसर निवासी कबाड़ का काम करने वाला संजीव कुमार के पास लेकर जाते थे। वह वाहनों से पार्ट्स निकालकर बेचता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज 11 केस सुलझाने का दावा किया है।
वहीं संजीव ने खुलासा किया है कि चार गाड़ियां और 21 टूव्हीलर चन्नप्रीत सिंह ने उसे बेचे थे। पुलिस ने संजीव से 25 वाहन बरामद कर लिए हैं। संजीव ने यह भी बताया कि चन्नप्रीत और राज कुमार ने दिल्ली से चुराई 15 कारें भी उन्हें बेची थी, जिन्हें वह काटकर उनके पार्ट्स बेच चुका है।
इन वाहनों में 12 ऑल्टो, दो वेरना और एक होंडा सिटी थी। वहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी चन्नप्रीत, राज कुमार और शेर सिंह पहले भी कई बार चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पंचकूला पुलिस ने भी कुछ समय चन्नप्रीत को गिरफ्तार किया था।