फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   interrogation to mukesh mittal by directorate of enforcement

आठ घंटे चली मुकेश मित्तल से ईडी की पूछताछ

Sat, 17 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
interrogation to mukesh mittal by directorate of enforcement

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मनी लांडरिंग के मामले में वकील मुकेश मित्तल और उनके सहयोगियों से आठ घंटे पूछताछ की। ईडी ने पूछताछ के लिए मुकेश मित्तल और मामले में लिप्त कुछ लोगों को सेक्टर-18 स्थित कार्यालय में तलब किया। मुकेश मित्तल दोपहर को प्रवर्तन निदेशालय के सेक्टर-18 स्थित कार्यालय में पहुंच गए थे।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने करीब 108 बैंक एकाउंट और हस्ताक्षर किए चेक के बारे में जानकारी हासिल की। यहां पूछताछ की गई कि क्या कारण रहे कि अपनी कंपनी मुंशी और ड्राइवर के नाम पर खोल दी। ईडी के अफसर पूरा दिन मुकेश मित्तल से सवाल दागते रहे।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय मुकेश मित्तल के प्रॉपर्टी खंगाल रही है। इसके संबंध में दर्ज मामलों का रिकॉर्ड भी हासिल किया जा रहा है। ईडी पता लगा रही है कि मित्तल ने कितने करोड़ की प्रॉपर्टी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक आधा दर्जन शिकायतें
सेक्टर-18 के निवासी मुकेश मित्तल के खिलाफ रोजाना ईडी के पास नई शिकायतें पहुंच रही है। अब तक आधा दर्जन शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें दर्ज एफआईआर की कॉपी सहित अन्य कागजात अटैच किए हैं। ईडी के पास मित्तल के खिलाफ पांच से छह शिकायतें चार दिन में पहुंच चुकी हैं। ईडी के अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं।

ईडी अधिकारियों ने मित्तल और उसके परिजनों के नाम रजिस्ट्रर्ड कंपनियों के नाम हासिल कर लिए हैं। इन कंपनियों का रिकॉर्ड भी ईडी जांचेगी। जिससे पता चलेगा कि मित्तल को इन कंपनियों से कितना फायदा हुआ।

लॉकर में गहनों के खाली बॉक्स मिले
ईडी ने जब मुकेश मित्तल के कुछ लॉकर चेक किये तो उनमें गहनों के खाली बॉक्स मिले। ईडी अधिकारी हैरान थे कि बॉक्स से गहने कहां चले गए। वहीं कई बैंक लॉकर में प्रॉपटी के कागजात भी बरामद हुए हैं।


जिला एसोएसिएशन के प्रधान ईडी दफ्तर
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक चौहान सहित अन्य वकील शुक्रवार को ईडी कार्यालय पहुंचे। अशोक चौहान ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष तौर पर जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकेश मित्तल उनके साथी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed