फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Innova Hits School Students Auto in Ambala City of Haryana, Three Injured

अंबालाः विद्यार्थियों से भरे ऑटो को इनोवा ने मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल, एक को लगीं ज्यादा चोटें

Sat, 18 Jan 2020 10:59 AM IST
खुशबू गोयल उमेश भार्गव. अमर उजाला, अंबाला शहर(हरियाणा)
उमेश भार्गव. अमर उजाला, अंबाला शहर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 18 Jan 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Innova Hits School Students Auto in Ambala City of Haryana, Three Injured
हादसे में घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
स्कूली विद्यार्थियों से भरे ऑटो को एक इनोवा ने टक्कर मारी दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया और तीन बच्चे घायल हो गए। हादसा हरियाणा के अंबाला शहर में देवी नगर में सब्जी मंडी के पास पेट्रोल पंप पर हुआ। तीनों बच्चे देवी नगर के मिडिल स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


तीनों बच्चों में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली कोमल को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि पहली कक्षा में पढ़ने वाले दलजीत और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली भावना को भी चोटें लगीं। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मारी, उसे अंबाला के टोल प्लाजा पर पकड़ लिया गया और गाड़ी में से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


बच्चों के दादा चला रहे थे ऑटो
हादसे में घायल तीनों बच्चों के दादा धर्मपाल ऑओ को चला रहे थे। धर्मपाल ने बताया कि जैसे ही वह सब्जी मंडी के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रही इनोवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि हादसे में धर्मपाल को चोट नहीं आई, लेकिन बच्चे घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्होंने बच्चों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीएम सहित शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट कपिल शर्मा, डिप्टी डीईओ सुधीर कालड़ा, देवी नगर मिडिल स्कूल की मुख्य अध्यापिका राजेंद्र कौर, शिक्षक नरेंद्र और हरमीत कौर मौके पर पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed