{"_id":"5857ba794f1c1b7d6be392e0","slug":"indian-airforce-soldier-smuggling-drugs-from-mp-to-haryana-arrested-with-brother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवान की करतूत ने एयरफोर्स को किया शर्मसार, भाई ने भी दिया साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवान की करतूत ने एयरफोर्स को किया शर्मसार, भाई ने भी दिया साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स का जवान नशे की तस्करी करता गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर बॉर्डर पर सेना के जवान देश के लिए जान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एयरफोर्स के जवान ने शर्मसार करने वाला काम कर दिया। इसमें भाई ने भी उसका साथ दिया। मामला हरियाणा के झज्जर का है।
मध्यप्रदेश से सोनीपत के गांव फरमाना कार द्वारा तस्करी करके ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध चूरा पोस्त के साथ दो भाइयों को सीआईए ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत सदर थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
वहीं दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सीआईए टीम उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में गांव सिलानी बाईपास रोड झज्जर पर तैनात थी।
विज्ञापन
टीम में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, मुख्य सिपाही नरेश कुमार, विजय कुमार, बलजीत सिंह, मुकेश कुमार, सिपाही अमरजीत शामिल थे। चेकिंग के दौरान कार रेवाड़ी की तरफ से आती दिखाई दी, जिसे शक होने पर रुकवाया गया।

तलाशी में गाड़ी से काफी कुछ मिला
ड्रग्स स्मगलिंग
- फोटो : डेमो फोटो
गाड़ी में स्वार दो युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे जगदीप और प्रविंद्र गांव फरमाना जिला सोनीपत के निवासी हैं। इस दौरान जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी से दो कट्टे बरामद किए गए, जो कि चूरा पोस्त से भरे थे। चूरा पोस्त से भरे दोनों कट्टों का वजन करने पर 58 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त पाया गया। अवैध रूप से तस्करी करके ले जाई जा रही भारी मात्रा में चूरा पोस्त से भरी गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
सगे भाई हैं दोनों आरोपी
मध्यप्रदेश से तस्करी कर सोनीपत जिले के गांव फरमाणा ले जाने वाले दोनों आरोपी सगे भाई हैं। जगदीप भारतीय वायुसेना में तैनात है। दोनों ही भाइयों का पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला। पुलिस पूछताछ में जगदीप ने बताया कि वह फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी के पास बने एयरफोर्स स्टेशन में इन दिनों तैनात है। एयरफोर्स में उसकी करीब 13 वर्ष की सर्विस हो चुकी है। वहीं वह इस समय फरलो पर चल रहा था।
सीआईए प्रभारी ललित ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी जगदीप ने खुलासा करते बताया कि वह भारतीय वायुसेना में तैनात है। पकड़े आरोपियों से बरामद चूरा पोस्त की बाजार में कीमत लाखों रुपये हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।