{"_id":"56fe8fef4f1c1b8c2bf00106","slug":"including-girl-3-minor-child-missing-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से संदिग्ध हालात में नाबालिग लड़की समेत 3 लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से संदिग्ध हालात में नाबालिग लड़की समेत 3 लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अलग अलग जगहों से नाबालिग लड़की समेत तीन बच्चों के अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दड़वा गांव निवासी 13 साल का चंदन बुधवार रात करीब 8 बजे घर से मार्केट कुछ सामान लेने निकला था। लेकिन उसके बीत जाने के बावजूद घर वापस नही लौटा।
विज्ञापन
दड़वा निवासी राजकिशोर ने दड़वा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा चंदन घर से 500 रुपये का नोट लेकर बाजार से कुछ सामान लेने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नही चला। जब बच्चा घर नही लौटा तो परिजनों ने पुलिस में कॉल कर गुमने की शिकायत दी। पुलिस ने भी आसपास खोजा लेकिन बच्चे का कुछ पता नही चला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा बच्चा मनीमाजरा थाना क्षेत्र से 30 मार्च दोपहर से अपने घर से गायब हो गया। मनीमाजरा के न्यू दर्शनी बाग की रहने वाली रेशमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 15 साल का बेटा आकाश 30 मार्च को घर से अचानक गायब हो गया। आखिरी बार आकाश को घर पर करीब 12.30 बजे देखा गया था।
विज्ञापन
उसके बाद से पता नही कि आकाश कहा व किसके साथ गया। अपने रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद परिजनों ने आकाश के अपहरण की शिकायत पुलिस स्टेशम में दी। पुलिस ने शिकायत पक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में मौली जांगरा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला आया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की भी 30 मार्च से अपने घर से गायब है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।