फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   in name of work in film sexual harassment of models, new truths

मॉडल्स को होटल रूम तक कैसे ले जाता था अभिनेता, खुलासा चौंकाने वाला

Thu, 30 Jun 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 30 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
in name of work in film sexual harassment of models, new truths
मॉडल्स के यौनशोषण का आरोपी अभिनेता हरप्रीत बावा।

पंजाबी एक्टर दर्शन सिंह औलख के नाम का इस्तेमाल कर मॉडल्स को फिल्म में काम दिलाने के बहाने यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी अभिनेता हरप्रीत बावा गर्ल्स के ऑडिशन और फैशन शो के इवेंट से उनके मोबाइल नंबर चोरी करता था। इसके बाद वह उनसे व्हाट्सअप पर चैट करता और फिल्मों और वीडियो में काम देने के बहाने अश्लील फोटो मंगाता था। पुलिस के अनुसार उसके फोन से लड़कियों के 2 हजार 98 फोटो मिले हैं। इनमें से अधिकतर फोटो अश्लील हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरप्रीत चंडीगढ़ और पंजाब में होने वाले ऑडिशन और फैशन शो पर नजर रखता था। वह किसी तरह वहां एंट्री पाकर मॉडल्स की लिस्ट चुरा लेता था। इनमें उनके मोबाइल नंबर से लेकर अन्य जानकारियां होती थीं। इसके बाद वह उनसे व्हाट्सअप पर चैट करता था। हरप्रीत उनसे दर्शन सिंह औलख बनकर बात करता था। वह उन्हें बताता था कि वह जल्द ही एक फिल्म बनाने वाला है, जिसके लिए उसे नए चेहरों की तलाश है।
विज्ञापन


इसके बाद हरप्रीत मॉडल्स से उनके फोटो मंगवाता था। युवतियां उसके झांसे में आकर फोटो भेज देती थीं। सामान्य फोटो भेजने पर वह उन्हें थोड़े हॉट फोटो भेजने को कहता था। इस पर कई लड़कियों ने उसे अपने अर्द्धनग्न फोटो भी भेजे। इसके बाद वह उन्हें सोशल साइट पर अपलोड करने के बहाने ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें से चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, मुंबई की लड़कियों के अश्लील फोटो मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिष्ठित कॉलेज की स्टूडेंट बनीं शिकार
पुलिस जांच में सामने आया है कि हरप्रीत मॉडल और एक्टर बनने की चाहत रखने वाली सिटी के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स को भी शिकार बना चुका है। उनके कुछ फोटोग्राफ्स भी उसके फोन से मिले हैं। इसके अलावा कुछ अन्य नामी कॉलेजों की स्टूडेंट्स के नंबर भी हरप्रीत के पास से मिले हैं। आरोपी उनसे लगातार संपर्क में था। इन स्टूडेंट्स के नंबर उसने सिटी में होने वाले ऑडिशन से चोरी किए थे। वहीं पुलिस अभी इसकी भी जांच कर रही है कि वह यह काम अकेले करता था या फिर कोई गिरोह मामले में सक्रिय है।

पंजाबी एक्टर दर्शन सिंह औलख ने 16 जून को दी थी शिकायत

in name of work in film sexual harassment of models, new truths
पंजाबी एक्टर दर्शन सिंह औलख - फोटो : amar ujala

पंजाबी एक्टर दर्शन सिंह औलख ने मामले का खुलासा होने के बाद बुधवार को सेक्टर-22 के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें फेसबुक पर मूलरूप से दिल्ली निवासी और मुंबई में स्ट्रगल कर रही मॉडल ने कांटेक्ट किया। उसने उन्हें एक नंबर दिया और पूछा कि क्या यह नंबर उनका है। नंबर उनका न होने पर उन्होंने इससे इंकार कर दिया।

इस पर उसने बताया कि वह इस नंबर पर करीब एक महीने से बात कर रही है और वह खुद को दर्शन सिंह औलख बता रहा है। इस पर युवती ने उन्हें व्हाट्सअप चैट की कुछ स्नैप शॉट उन्हें भेजे। इसे देखकर वह दंग रह गए। क्योंकि वह उनके नाम से सेव था और उस पर प्रोफाइल फोटो भी उनकी थी।

युवती ने उन्हें बताया कि चैट करने वाला उनसे दर्शन सिंह के नाम से बात करता है और उन्हें फिल्मों में काम देने के बहाने अश्लील फोटो मंगवाता है। मामले की गंभीरता को समझते हुए औलख ने 16 जून को एसएसपी से इसकी शिकायत की। उनके अनुसार एसएसपी ने पीएम मोदी के 21 जून को चंडीगढ़ दौरे के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी। 

हनी ट्रैप से फंसा आरोपी  
एसएसपी ने साइबर क्राइम सेल को मामले की जांच सौंपी। साइबर सेल ने आरोपी को पकड़ने के लिए हनी ट्रैप बिछाया। यूटी पुलिस की ही एक कांस्टेबल ने फर्जी व्हाट्सअप आईडी बनाकर हरप्रीत से कांटेक्ट किया। वह उसे औलख के नाम से ही उससे बातचीत करती थी। कुछ दिन लगातार चैट के दौरान उसने उसे फिल्मों में काम दिलाने की बात कही। इस पर हरप्रीत ने उससे भी फोटो भेजने को कहा। बस यहीं से आरोपी हनी ट्रैप में फंस गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed