शादी के नाम पर सहकर्मी 5 साल लूटता रहा आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी में काम करने वाली विधवा महिला से उसका सहकर्मी शादी का झांसा देकर 5 साल तक लूटता रहा आबरू। हरियाणा के सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करने वाली विधवा ने अपने साथ काम करने वाले एक कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक उसके साथ शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म किया जाता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली एक विधवा काफी समय से बहालगढ़ में रहती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2009 में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह पति की जगह पर बहालगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करने लगी।
उसने बताया कि कंपनी में ही काम करने वाला चंद्रमोहन शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति से पहले ही दो बच्चे हैं, जो नाना-नानी के पास रहते हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अपहरण कर नाबालिग से किया रेप
उध्ार जींद में बाइक सवार युवक ने 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उससे रेप किया। वारदात के वक्त लड़की के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। पुलिस के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी एक दंपति गत रात्रि किसी काम से पड़ोस में गए थे। इस दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।
इसी समय राम कॉलोनी निवासी प्रदीप ने दंपति के मकान में घुसकर उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर कृष्णा कॉलोनी ले गया। लड़की के पिता के अनुसार लड़की के अपहरण के दौरान बाइक पर दो युवक
थे। एक युवक पहले ही बाइक लेकर खड़ा था। कृष्णा कॉलोनी पर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। जब लड़की ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
लड़की के लापता होने का पता उस समय लगा जब वे अपनी पत्नी के साथ घर पर पहुंचे। लड़की के पिता के अनुसार आरोपी करीब डेढ़ घंटे बाद लड़की को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
बाद में किशोरी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद लड़की को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने इस मामले में राम कॉलोनी निवासी प्रदीप के खिलाफ दुराचार और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विजेंद्र सिंह, डीएसपी ने बताया कि लड़की के पिता ने रात को शिकायत दी थी। उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।