फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   in name of foreign sending swindle of 35 lakhs to mother and daughter

विदेश भेजने का झांसा देकर मां-बेटी ने ठग लिए 35 लाख

Tue, 26 Apr 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 26 Apr 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
in name of foreign sending swindle of 35 lakhs to mother and daughter
ठगी - फोटो : demo pic

विदेश भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 35 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पंजाब के पटियाला के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर दोनों मां-बेटी के खिलाफ ह्यूमन ट्रेफिकिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


हरमीत सिंह निवासी ग्रीन लहल कालोनी ने पुलिस के पास बयान दिया कि वह और उसका पूरा परिवार विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान वह कंवलजीत कौर पत्नी बलजिंदर सिंह और उसकी बेटी छनी राणा निवासी दीप नगर के संपर्क में आए।
विज्ञापन


जिन्होंने उसे और उसके पूरे परिवार को 35 लाख रुपये में विदेश भेजने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता ने तय सौदे की सारी रकम आरोपी मां-बेटी को दे दी। लेकिन बाद में आरोपी मां-बेटी ने न तो शिकायतकर्ता व उसके परिवार को विदेश भिजवाया और न ही वापस मांगने पर पैसे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को यह शिकायत दिसंबर 2015 में मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद अब मां-बेटी पर लगे आरोप को सही पाने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी मां-बेटी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed