{"_id":"c34a39843a9131cba376924b4f2a0ac4","slug":"in-name-of-bank-manager-swindle-with-bank-account-holder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बन मांगी खाते की डिटेल, निकाले रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर बन मांगी खाते की डिटेल, निकाले रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम पासवर्ड पूछकर ठगी करने के मामले थम नहीं रहे हैं। सिंचाई विभाग के कर्मचारी, आर्य नगर और विजय नगर निवासी महिला के खाते से रुपये उड़ाने के बाद अब शातिरों ने दतौड़ निवासी ग्रामीण के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में सांपला थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। आरोपी ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर खाता लॉक करने का भय दिखाया। इसके बाद जयप्रकाश से बैंक खाता डिटेल और एमटीएम कार्ड नंबर ले लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जयप्रकाश के मोबाइल फोन पर खाते से 50 हजार रुपये निकासी का संदेश आया। पीड़ित ने धोखाधड़ी की आशंका के चलते थाने में शिकायत दी। ऐसा ही एक मामला शनिवार, रविवार और सोमवार को भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
तब शातिरों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी के खाते से नकदी उड़ा दी थी। रविवार को भी आर्य नगर निवासी मोनिका के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिए थे। सोमवार को अंगूरी देवी के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए थे।
बैंक की चेतावनी के बाद भी दे रहे खाते की डिटेल
बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन शहरवासी शातिरों के शिकार बन चुके हैं। बैंक की ओर से संदेश भेजकर चेताया जा रहा है कि फोन या ईमेल पर किसी अनजान को बैंक खाते की डिटेल न दी जाए, बैंक इस तरह से कोई जानकारी नहीं मांगता है। इसके बाद भी जागरूकता के अभाव में लोग शातिरों को खाते संबंधी जानकारी दे रहे हैं।