{"_id":"e7de821c7b5d72c7532a8b9b54052df9","slug":"imprisonment-to-seven-year-old-girl-rapist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 साल की बच्ची से दुराचार के प्रयास में 7 साल कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 साल की बच्ची से दुराचार के प्रयास में 7 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की बच्ची से दुराचार के प्रयास के मामले में दोषी सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी लाल बहादुर (20) को 7 साल की कैद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला ने सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
सेक्टर-8 स्थित एक कोठी में बतौर सर्वेंट काम करने वाली महिला की शिकायत पर बीते साल मई में सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने लाल बहादुर के खिलाफ दुराचार का प्रयास और पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार वह सेक्टर-8 में एक कोठी में काम करती थी और वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी।
विज्ञापन
10 मई को सुबह उसके पास उनका रिश्तेदार लाल बहादुर आया। सुबह करीब सात बजे वह अपनी सात साल की बेटी और पांच साल के बेटे को कमरे में लाल बहादुर के पास छोड़कर कोठी में काम करने चली गई। उस समय उसका पति भी काम पर गया हुआ था।
विज्ञापन
महिला के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे जब वह काम निपटाकर कमरे में पहुंची तो देखा कि लाल बहादुर उसकी बेटी से दुराचार का प्रयास कर रहा था। इस पर उसने शोर मचाया और कोठी के मालिक को बुलाया। हालांकि इस दौरान लाल बहादुर वहां से फरार हो गया।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के कोई जख्म नहीं होने पर उसकी मां ने उसका मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लाल बहादुर को यूपी से ही गिरफ्तार किया था।