फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   impotence in ram rahim dera: CBI met with victim sadhu

मुश्किल में राम रहीम, CBI ने कसा शिकंजा

Sun, 25 Jan 2015 05:33 PM IST
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 25 Jan 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
impotence in ram rahim dera: CBI met with victim sadhu

डेरा सच्चा सौदा साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मामले में डेरामुखी के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी सीबीआई की टीम ने सिरसा में डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली से सीबीआई की टीम मामले के एआईओ अरविंद्र सिंह के नेतृत्व में सिरसा आई। सीबीआई ने नपुंसक सूची में शामिल साधुओं के पतों पर गई और पूछताछ की।

टीम के पास डेरा में नपुंसक बनाए गए साधुओं की सूची और उनके पतों थे। डेरा में नपुंसक बनाए गए साधुओं में सिरसा शहर से सात, डबवाली से पांच, रानियां से तीन और डेरा सच्चा सौदा के पते पर 55 लोगों के नाम हैं।
विज्ञापन


सीबीआई टीम आठ जनवरी की भांति डेरा सच्चा सौदा में नहीं गई और सिरसा, रानियां व डबवाली के पतों पर रहने वाले साधुओं के परिचितों से पूछताछ की। सीबीआई एससी टू टीम में एआईओ अरविंद्र सिंह के साथ अधिकारी नरेंद्र सिंह भी सिरसा पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नपुंसक बने साधुओं और रिश्तेदारों से पूछताछ

impotence in ram rahim dera: CBI met with victim sadhu

सूत्रों के अनुसार सीबीआई अगले कुछ दिनों तक सिरसा में ही रहेगी और डेरा में नपुंसक बने साधुओं और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज करेगी।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबाआई ने सात जनवरी को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के खिलाफ केस दर्ज किया था। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने डेरा प्रमुख पर धारा 120बी/417/326/506 के तहत कार्रवाई की है।

जांच की जिम्मेदारी सीबीआई की एसआईसी टू टीम को सौंपा गया है। सीबीआई ने गत दिनों इस मामले में शिकायत कर्ता से भी पंचकूला में घंटों तक पूछताछ की थी। डेरा में 400 साधुओं को नपुंसक बनाने को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा 17 दिसंबर 2014 हाईकोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट की कॉपी सीबीआई ने सदर थाना प्रभारी अनिल कुंडू से प्राप्त कर ली है।

सदर थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि सीबीआई वाले अभी थाने में नहीं आए हैं। सीबीआई टीम जांच में सहयोग मांगेगी तो पूरा सहयोग उन्हें मिलेगा। सीबीआई टीम द्वारा थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed