फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   important update in karam sing suicide case, family wants to commit suicide, mohali, punjab,

इंसाफ न मिला तो 15 अगस्त को ये परिवार करेगा आत्मदाह, पढ़े मामला

Mon, 01 Aug 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 01 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
important update in karam sing suicide case, family wants to commit suicide, mohali, punjab,
bjawa-karam singh case - फोटो : amar ujala
छह माह पूर्व खरड़ अदालत कांप्लेक्स में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने वाले पूर्व सरपंच करम सिंह के मामले में नया मोड़ आ गया है। इंसाफ न मिला तो 15 अगस्त को ये परिवार करेगा आत्मदाह। मृतक के परिजनों ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सन्नी इनक्लेव के मैनेजिंग डायरेक्टर जरनैल सिंह बाजवा पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समझौते के समय जो राशि बाजवा ने देने का वादा किया था। वह अब उससे पीछे हट गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि सीनियर पुलिस अधिकारी एफआईआर को रद्द करने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसएसपी से लेकर डीजीपी, सीएम, डिप्टी सीएम, कांग्रेस के सीनियर नेताओं को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


साथ ही बाजवा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अगर उस पर कार्रवाई नहीं हुई तो 15 अगस्त को पूरा परिवार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम में सामूहिक आत्मदाह करेगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

धमकियों से तंग आकर दे थी जान

important update in karam sing suicide case, family wants to commit suicide, mohali, punjab,
bajwa-karam singh case - फोटो : amar ujala
धमकियों से तंग आकर दे थी जान
फेज-5 शाहीमाजरा स्थित जिला प्रेस क्लब में कांफ्रेंस में मृतक की पत्नी मनजीत कौर व दोनों बेटे अरविंदर सिंह और रणवीर सिंह मौजूद थे। मृतक के बेटों ने बताया कि उन के पिता करम सिंह ने सन्नी इन्कलेव के मालिक जरनैल सिंह बाजवा की कंपनी से 84 लाख रुपये लेने थे। कंपनी के मालिक ने करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके पैसे का भुगतान नहीं किया गया। बल्कि उनके पिता को झूठे केस में उलझाने और हत्या करवाने की धमकियां दीं जाने लगी थीं। इससे तंग आकर उन के पिता ने 10 फरवरी 2016 को खरड़ अदालत कांप्लेक्स में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता एक सुसाइड नोट भी छोड़ गए थे।

सुसाइड नोट में था बाजवा का नाम
सुसाइड नोट में सन्नी इनक्लेव के मालिक व अन्य कई व्यक्तियों पर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने इस संबंध में जरनैल सिंह बाजवा व 15-16 अन्य व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। एसएसपी मोहाली ने केस की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई थी।

एसआईटी आरोपियों को बचाने में जुटी
अरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि एसआईटी द्वारा जांच के नाम पर केस को लटकाया जा रहा है। जांच के नाम पर आरोपियों को पूछताछ करने की बजाय उल्टा अरविंदर सिंह को ही बार-बार रिकार्ड ले कर बुलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। हैरानी की बात यह है कि वह अपने पिता की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए डीजीपी, राज्यपाल पंजाब और रजिस्ट्रार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को लिखित शिकायत भी भेज चुके हैं। लेकिन बाजवा और उस के साथियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

क्या कहते हैं बाजवा
सन्नी इनकलेव के मालिक और बाजवा डेवलपर्स के एमडी जरनैल सिंह बाजवा ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह परिवार उन से दो प्लाट भी ले चुका है। जहां तक उनके पिता करम सिंह की मशीन की बात वह कर रहे हैं। वह मशीन किसी अन्य व्यक्ति के पास पड़ी थी जो कि कबाड़ हो चुकी है। उस मशीन का उस व्यक्ति के साथ उस परिवार का केस भी चल रहा है। बाजवा ने कहा कि परिवार उन्हें उलझा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed