{"_id":"d81f78e4c4ee097ed788059f2f0842b8","slug":"illegal-relationship-with-nephew-woman-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे से अवैध संबंध बना जहर निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे से अवैध संबंध बना जहर निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Thu, 16 Oct 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
भतीजे से जिस्मानी संबंध बना चुकी विवाहिता ने भतीजे की बातों में आकर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कालका निवासी बाबूराम ने बताया कि उसकी बहन रूपा की शादी कुछ साल पहले कैथल में हुई थी। वर्तमान में वह हरसौला बस्ती में रहती थी।
महिला का भतीजा कुलदीप उर्फ पिंकू शूगर मिल के पास रहता है। कुछ समय पहले आरोपी ने अपनी चाची के साथ संबंध बनाए और बाद में उसे आत्महत्या के लिए भी उकसाया। आरोप है कि कुलदीप के बहकावे में आकर गत दिवस उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
जहर के प्रभाव से रूपा की मौत हो गई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन