फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illegal arms and rocket seize near from river

पंजाब: सरहिंद से मिला तबाही का जखीरा

Wed, 24 Sep 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Wed, 24 Sep 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
illegal arms and rocket seize near from river

सरहिंद से गुजरने वाली भाखड़ा मेन लाइन के सौंढा हेड के पास गांव मुल्लांपुर से गुजरते रजवाहे के पास खेत से विभिन्न बोरियों में बंद 34 राकेट और 700 मशीनगन राउंड का जखीरा मिला है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके को सीलकर जालंधर से बम निरोधक दस्ते को बुलवाया गया। फतेहपुर गांव के खुले मैदान में देर शाम तक सभी बमों को निष्क्रिय किया जा रहा था। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुल्लांपुर के किसान बलदेव सिह और सुक्खा के खेत में लावारिस पड़े इस जखीरे को सबसे पहले परगट सिंह ने देखा। उसने शोर मचाया तो मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सरहिंद पुलिस थाना में की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना सरहिंद चौकी के एसएचओ हरविंदर सिंह चीमा और एएसआई निर्मल सिंह ने स्थिति को जायजा लिया और उस इलाके को सील कर दिया।

बम निरोधी दस्ते ने किया निष्क्रिय

illegal arms and rocket seize near from river

एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के निर्देशों पर बम निरोधी दस्ते की 6 सदस्यीय टीम जालंधर से बुलवाई गई जिसका नेतृत्व एसआई सुरिंदरपाल सिंह कर रहे थे।

बम निष्क्रिय करने से पहले उन्होंने गांवों के आने जाने वाली सभी रास्तों को सील कर दिया और फतेहपुर गांव के खुले मैदान में एक-एक करके सभी बमों को निष्क्रिय करने में जुट गए। इसके अलावा सिविल अस्पताल सरहिंद के डॉक्टर गोल्डनदीप सिंह भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे।

एसएचओ ने बताया कि जखीरों में 34 राकेट (85 एमएम) और करीब 700 एलएमजी के राउंड थे। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार 21 सितंबर की देर शाम को इनोवा गाड़ी में आया मंडी गोबिंदगढ़ का कोई व्यक्ति इस जखीरे को यहां पर फेंक कर गया है। पुलिस ने उक्त अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed