फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if foreigner want purchase your land then be careful

विदेशी आपकी जमीन खरीदना चाहें तो सावधान रहें

Thu, 05 Mar 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 05 Mar 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
if foreigner want purchase your land then be careful

अगर कोई विदेशी व्यक्ति अपनी कंपनी लगाने के नाम पर आपकी जमीन खरीदना चाहें तो सावधान हो जाएं। विदेशी आपको ठग भी सकता है। पंजाब के पटियाला।

विज्ञापन


विदेशी कंपनी के नाम पर किसान से जमीन खरीदने के मामले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में अफ्रीकी के दो, इंग्लैंड के एक व्यक्ति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में गांव अगेती निवासी परगट सिंह ने बताया भारद्वाज प्रापर्टी डीलर फर्म के मालिक ने उससे जमीन खरीदने के लिए संपर्क किया। उसे बताया कि एक विदेशी कंपनी उसकी जमीन खरीदना चाहती है। कंपनी इस जमीन कोई बड़ा प्लांट लगाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पश्चिमी अफ्रीका निवासी लुईस, दुसागर आईवे निवासी घाना, विलियम जैक्सन निवासी इंग्लैंड ने बात को आगे बढ़ाते हुए जमीन पर प्लांट लगाने की बात की।

न तो पैसे वापस मिले और न ही जमीन खरीदी

if foreigner want purchase your land then be careful

कथित खरीददारों ने उसे बताया कि उन्हें अपने बैंक से पैसे निकलवाने के लिये भारतीय करेंसी के साढे़ तीन लाख रुपये की जरूरत है। जमीन की कीमत के साथ ही उसे यह रुपये लौटा दिए जाएंगे।

उसने यह राशि प्रापर्टी डीलर के विश्वास पर उक्त लोगों को अदा कर दी। इसके बाद समय बीतता गया लेकिन न तो पैसे वापस मिले और न ही जमीन खरीदने की बात ही आगे बढ़ी। प्रापर्टी डीलर से भी पैसे मांगने पर यही जवाब मिलता रहा कि कंपनी ही यह भुगतान करेगी।

इसके बाद परगट सिंह को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। शिकायत की जांच के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed