फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband-Wife Suicide due to Controversy

पत्नी ने जहर निगला तो कुएं में कूद गया पति

Tue, 03 Feb 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/साढौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/साढौरा Updated Tue, 03 Feb 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
 Husband-Wife Suicide due to Controversy

पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी ने जहर खा लिया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। गांव नौशहरा के रघुबीर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र प्यारा सिंह लकड़ी की कटाई का काम करता था।

विज्ञापन


दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते रघुबीर की 35 वर्षीया पत्नी रणजीत कौर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद देर शाम प्यारा सिंह खाना लेने के लिए घर आया था।
विज्ञापन


इसी दौरान अस्पताल में मौजूद उसके पिता रघुबीर ने रणजीत कौर की मौत के बारे में उसे सूचना दी। अपनी पत्नी की मौत का समाचार मिलने के बाद विचलित प्यारा सिंह घर से निकला और गांव के रविदास मंदिर के नजदीक स्थित कुएं में कूद गया। परिजनों ने सुबह कुएं के नजदीक प्यारा सिंह की चप्पल देखी, तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में जाने को पैसे नहीं देने पर हुआ विवाद

 Husband-Wife Suicide due to Controversy

मृतका रणजीत कौर के मायके गनौली में उसके ताऊ की बेटी का विवाह एक फरवरी और बेटे का विवाह दो फरवरी को होना है। रणजीत के पिता महिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी ने इस विवाह में आने के लिए ही प्यारा सिंह से पैसे मांगे थे। प्यारा सिंह ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों में विवाद हो गया। बाद में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनके परिवार में 16 तथा 11 वर्षीय दो बेटे ही बचे हैं।

परिजन रातभर करते रहे तलाश
पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर प्यारा सिंह घर से निकल गया था। इसके बाद वह न तो अस्पताल पहुंचा और न ही घर वापस आया। उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी रात भर उसकी तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह को परिजन उसे तलाशते हुए गांव के रविदास मंदिर परिसर में कुएं के पास पहुंचे, तो वहां उसकी चप्पलें नजर आईं।

जाल से निकाला शव
एसएचओ तेजेन्द्र और एसआई शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में प्यारा सिंह की तलाश की। इस दौरान कुएं में जाल डालकर प्यारा सिंह का शव निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed