फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband's lady music teacher kidnap by wife

पति का म्यूजिक सीखना पसंद नहीं आया तो वो बनी 'किडनैपर'

Mon, 12 Oct 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 12 Oct 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
husband's lady music teacher kidnap by wife

पति का संगीत सीखना उसे पसंद नहीं था, एक दिन उसने खौफनाक साजिश रची और पति को सबक सिखाने बन बैठी किडनैपर। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

विज्ञापन


जमालपुर इलाके में स्थित भामियां की बाला जी कालोनी में रहने वाली महिला ने अपने मामा के साथ मिलकर अपने पति की म्यूजिक टीचर को अगवा कर लिया।

आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब उसका पति किसी काम के लिए मनाली गया हुआ था। जब म्यूजिक टीचर घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में हिमाचल के चंबा स्थित गांव केलहड़ी निवासी निम्मो देवी की शिकायत पर बालाजी कालोनी में रहने वाली अमनदीप शर्मा और अमृतसर के विकास नगर में रहने वाले उसके मामा रंजीत सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति गया मनाली और पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम

husband's lady music teacher kidnap by wife

निम्मो देवी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी शगुन की शादी हो चुकी है और वह म्यूजिक टीचर है। आरोपी अमनदीप शर्मा का पति कुणाल शर्मा उसके पास म्यूजिक सीखता था।

मगर अमनदीप को उसका संगीत सीखना पसंद नहीं था। कुछ दिन पहले कुणाल किसी काम से मनाली चला गया। इसके बाद अमनदीप ने शगुन को अगवा करने की प्लानिंग बनाई। उसने अपने मामा रंजीत सिंह को भी इसमें अपने साथ मिला लिया। अमनदीप ने शगुन को फोन किया और उसे मिलने बुलाया।

शगुन अपने साथी सचिन भारद्वाज के साथ उन्हें सुंदर नगर चौक में मिलने चली गई। वहां से आरोपियों ने शगुन को अपनी कार में बिठा लिया जबकि सचिन को वापस भेज दिया। उसके बाद शगुन का कुछ पता नहीं चला। निम्मो देवी के अनुसार उसे पूरा शक है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को जान से मार देने की नीयत से अगवा किया है।

मामले की जांच कर रहे बलजीत सिंह ने कहा कि अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। कुणाल शर्मा भी मनाली से नहीं लौटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर म्यूजिक टीचर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed