फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband run away wife sister, now take result

साली को ले भागा था जीजा, अब भुगता नतीजा

Sat, 16 May 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद।
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद। Updated Sat, 16 May 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
husband run away wife sister, now take result

जींद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शादी का झांसा देकर साली को भगाकर लेने जाने तथा घर से जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार जीजा-साली को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने युवती को जेल भेज दिया, जबकि आरोपी जीजा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। पुलिस आरोपी से घर से चोरी किए गए जेवरात को बरामद करेगी।
विज्ञापन


शहर थाने में एक व्यक्ति ने छह मई को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पौत्री की कई वर्ष पहले गांव हैबतपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ शादी हुई थी। इस दौरान उसकी उसकी पौत्री को दो बच्चे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र उसकी छोटी पौत्री पर बुरी नजर रखने लगा। 24 मार्च को आरोपी धर्मेंद्र उसकी छोटी पौत्री को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले गया। इस दौरान दोनों योजनाबद्ध तरीके से उनके घर में रखे सोने के टॉप्स, दो चेन, तीन अंगूठी, पाजेब आदि ले गए।

इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र ने उसकी छोटी पौत्री का फर्जी पासपोर्ट भी बना लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव हैबतपुर निवासी धर्मेंद्र, शिकायकर्ता की छोटी पौत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी धर्मेंद्र तथा युवती ने शादी रचा ली, लेकिन आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने युवती को जेल भेज दिया, जबकि आरोपी धर्मेंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed