{"_id":"5d9a2fe78ebc3e0169688b37","slug":"husband-murdered-wife-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बनी जान की दुश्मन, पीने से रोका तो पति ने खेला खूनी खेल, ऐसे उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब बनी जान की दुश्मन, पीने से रोका तो पति ने खेला खूनी खेल, ऐसे उतारा मौत के घाट
Mon, 07 Oct 2019 12:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत हरि सिंह कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने पति को शराब पीने से मना किया तो पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह मां का शव बेड पर पड़ा देखकर बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति रात को ही फरार हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बेटी चांदनी निवासी हरि सिंह कॉलोनी ने बताया कि उसका पिता धर्मेंद्र ई-रिक्शा चलाता है और रोजाना शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट करता था। प्रतिदिन उसकी मां पिता को शराब पीने से रोकती थी, जिसके कारण पिता गुस्से में मां को जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार शाम साढे़ आठ बजे पिता शराब पीकर आया और मां के साथ झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
झगड़ा शांत हुआ और रात में सभी सदस्य सो गए । जब सुबह उठे तो मां मृत अवस्था में मिली और पिता घर पर नहीं था। बेटी ने बताया कि उसकी मां गले पर निशान थे। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता ने मां का गला दबाकर उसकी हत्या की। बेटी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद किला थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बेटी के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन