{"_id":"5ee0ec0c8ebc3e433c612a8f","slug":"husband-murdered-wife-at-rajpura-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट और पीठ में बरसाए चाकू फिर हो गया लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट और पीठ में बरसाए चाकू फिर हो गया लापता
Wed, 10 Jun 2020 07:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
राजपुरा में भोगला रोड स्थित पंजाब एनक्लेव सैदखेड़ी में घरेलू झगड़े में पति ने गर्भवती पत्नी के पीठ और पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी लापता है। उसकी बाइक नहर के किनारे मिली है। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या कर ली है। थाना खेड़ी गंडियां पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना खेड़ी गंडियां इंचार्ज महिमा सिंह ने बताया कि मोहाली के सेक्टर-65 की रहने वाली सरोज रानी की शादी तीन साल पहले राजपुरा के रहने वाले गंगा कुमार से हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बच्चा है। सरोज आठ महीने की गर्भवती थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद गंगा कुमार घर लौटा तो पति-पत्नी में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
गुस्से में गंगा कुमार ने चाकू से पत्नी के पेट व पीठ में वार किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल सरोज को पहले राजपुरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजिंदरा में बुधवार तड़के उसकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक करीब तीन महीने पहले दोनों पति-पत्नी के झगड़े का मामला थाने भी पहुंचा था। पत्नी ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट तो पति ने उसे रोटी न देने के आरोप लगाए थे। थानेदार महिमा सिंह ने बताया कि आरोपी खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। अभी वह लापता है। बाइक गांव नरडू के पास नहर किनारे मिला है। आरोपी की तलाश की जा रही है।