{"_id":"5d9ddea68ebc3e01506ef816","slug":"husband-murdered-his-wife-in-abohar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह ने तबाह किया परिवार, पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू कलह ने तबाह किया परिवार, पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला
Wed, 09 Oct 2019 06:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Oct 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
अबोहर के गांव पन्नीवाला में घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव पन्नीवाला माहला में बुधवार तड़के घरेलू कलह के चलते पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका दो बेटियों और एक बेटे की मां थी। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव रामसरा निवासी सोनू और मंजू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया उनकी बहन करीब 39 वर्षीय राधारानी की शादी करीब करीब 20 वर्ष पूर्व महेंद्र से हुई थी। सोनू के अनुसार महेंद्र शराब पीने का आदी था। इससे घर में कलह रहती थी। मंगलवार की रात महेंद्र ने दारू पीकर घर में झगड़ा किया और बुधवार तड़के करीब 4 बजे प्लास्टिक की रस्सी से राधारानी का गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद शराब के नशे में ही थाना खुईयां सरवर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राहुल भारद्वाज, थाना प्रभारी परमजीत व एएसआई बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी परमजीत के अनुसार महेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और बुधवार सुबह भी इसी बात पर झगड़ा हुआ। इस पर उसने नशे की हालत में गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन