फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered his wife at Kapurthala of Punjab

बेदर्दी से महिला की कस्सी मारकर हत्या, बेटे ने खोला राज, इस वजह से पापा ने की वारदात

Fri, 24 Jan 2020 12:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फत्तूढींगा(कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, फत्तूढींगा(कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife at Kapurthala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

गांव फत्तूढींगा में पति ने दोपहर को गुस्से में कस्सी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका का बेटा नशे के लिए पैसे न देने को बता रहा वारदात का कारण। वहीं थाना फत्तूढींगा के एसएचओ के अनुसार रोटी न देने पर गुस्से में वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल थाना फत्तूढींगा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के मामले में अलग-अलग बयान वारदात को संदेहास्पद बना रहे हैं। 

विज्ञापन


मंगल सिंह ने बताया कि उसका पिता प्रेम सिंह नशे का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में पारिवारिक सदस्यों के साथ बिना किसी कारण लड़ाई -झगड़ा करता रहता है। गुरुवार को दोपहर दो बजे उसकी माता बिमला घर पर अकेली थी। उसका पिता प्रेम सिंह घर गया और उसकी मां से नशे करने के लिए पैसे मांगने लगा। 
विज्ञापन


जब उसने इंकार कर दिया तो उसने पास ही रखी कस्सी उसे मार दी, जोकि उसकी गर्दन पर लगी। घटना के बाद उसका पिता प्रेम सिंह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी बिमला को परिजन तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि थाना फत्तूढींगा के एसएचओ एसआई चन्नण सिंह हत्या की वजह कुछ और बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार प्रेम सिंह ने दोपहर को अपनी पत्नी से रोटी मांगी, उस समय उसकी पत्नी बिमला बर्तन मांज रही थी। उसने बर्तन मांजने के बाद रोटी देने की बात कही तो इस पर प्रेम सिंह को गुस्सा आ गया और उसे पास ही रखी कस्सी उसके मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई। एसएचओ ने कहा कि नशे के लिए पैसे मांगने वाली बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द ही सारा मामला साफ हो जाएगा। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed