फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Murdered His Wife and Son In Village Of Hisar

एएसआई बना दरिंदा, शिक्षिका पत्नी और तीन साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, ये वजह आई सामने

Thu, 25 Jul 2019 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालसमंद (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालसमंद (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered His Wife and Son In Village Of Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डोभी गांव में हरियाणा पुलिस में कार्यरत एएसआई ने चरित्र पर शक के चलते शिक्षिका पत्नी और तीन साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात का उस समय पता चला, जब मृतक महिला का भाई उसके ससुराल पहुंचा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


पुलिस में वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर एएसआई सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को पुलिस में कार्यरत साहब राम की 28 वर्षीय पत्नी सुनीता और तीन वर्षीय बेटे निखिल का शव घर के कमरे में मिला। दोनों शवों के बीच में एक कुल्हाड़ी पड़ी मिली, जिसे इस वारदात में इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अजय ने बताया कि ससुराल वाले मेरी बहन के चरित्र पर शक करते थे और उसे तंग रखते थे। बहन की कल कॉल आई थी और कहा कि ये मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं। हमने पारिवारिक मामला समझकर अनसुना कर दिया। उसके बाद शाम को साहबराम की कॉल आई कि आपकी बहन घर पर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह घर जाकर देखा तो बंद कमरे के अंदर मेरी बहन सुनीता और भांजा निखिल मृत अवस्था में मिले। बालसमंद चौकी इंचार्ज अजय ने बताया कि सुनीता और उसके बेटे निखिल को कुल्हाड़ी से मारने के षड्यंत्र में शामिल मृतका के पति साहबराम, उसके जेठ सतबीर, ननद विनोद कुमारी और सिरसा निवासी ननदोई सोनू के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया है। अभी फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

छह साल पहले हुई थी शादी, निजी स्कूल में पढ़ाती थी सुनीता

पनिहार चक्क निवासी सुनीता की शादी वर्ष 2013 में साहबराम के साथ हुई थी। सुनीता फिलहाल एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। सुनीता के पिता जयवीर सिंह हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं मृतका का पति भी हरियाणा पुलिस में फतेहाबाद में अपनी सेवाएं दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार साहबराम सुबह करीब नौ बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला था।

ईंट मारकर खोला ताला तो हुआ खुलासा 
मृतक सुनीता के भाई अजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को उसके पिता के पास सुनीता के पति साहबराम की कॉल आई और कहा कि आपकी बेटी घर नहीं है। क्या आपके पास आई है। मैं डोभी गांव में आया और ऊपर-नीचे सभी जगह देखा, लेकिन बहन मिली नहीं।

एक कमरे में ताला लगा हुआ था। उसकी मैंने चाबी मांगी तो नहीं दी। फिर मैंने ईंट से कमरे का ताला खोला तो कमरे में बहन सुनीता और भांजा निखिल मृत अवस्था में मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed