फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Murdered due to Little Controversy

मामूली कहासुनी पर कर दिया खौफनाक कांड

Tue, 10 Feb 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 10 Feb 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered due to Little Controversy

गांव बिटानी में रविवार देर रात पत्नी ने अपने मायका पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। व्यक्ति की हत्या कहासुनी के चलते की गई। घटना के अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी की शिकायत पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव बिटानी निवासी विनोद (35) और उसकी पत्नी सीमा के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान विनोद की पत्नी सीमा ने अपने मायका गांव नूरनखेड़ा (पानीपत) में फोन कर दिया। दोपहर बाद सीमा की मां केलो देवी, ससुर अमर सिंह, भाई सन्नी गांव बिटानी पहुंच गए। सभी ने मिलकर विनोद की डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-भाभी ने अस्पताल पहुंचाया, पर नहीं बचा

Husband Murdered due to Little Controversy

पत्नी और उसके परिजन आरोपी विनोद की पिटाई तब तक करते रहे जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। इसके बाद आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

बाद में विनोद का भाई सुनील और उसकी पत्नी नीलम पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए पानीपत के किसी निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मृतक के भाई सुनील की पत्नी नीलम की शिकायत पर मृतक की पत्नी सीमा, सास केलो देवी, ससुर अमर सिंह, साला सन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

सो रहा था तब किया जानलेवा हमला

Husband Murdered due to Little Controversy

विनोद के चाचा राजबीर ने बताया कि उसका भतीजा गाड़ी चलाने का काम करता था और शनिवार शाम को ही घर पर लौटा था। रविवार सुबह विनोद और उसकी पत्नी के बीच में झगड़ा होने के बाद सरपंच के माध्यम से दोनों को शांत कर दिया था। इसके बाद विनोद घर पर जाकर चारपाई पर सो गया।

इसी दौरान सीमा ने अपने मायका के लोगों को बुलाया और उसके सोते हुए पर ही डंडों से वार कर दिया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक के भाई सुनील ने बताया कि उसके भाई को पहले भी उसके ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल राणा ने बताया कि मामूली कहासुनी के चलते पत्नी ने अपने मायका के लोगों के साथ मिलकर व्यक्ति की हत्या की गई है। पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed