पहले प्रेमिका को बनाया सुहागन, अब विधवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बिचौलिया बनकर खुद ही प्रेमिका की किसी दूसरे से शादी करवाई और अब उसके पति का कत्ल कर दिया। ये सनसनीखेज वारदात पंजाब के बरनाला जिले में हुई। सुंदर सिंह के इंदरजीत कौर नाम से संबंध थे।
उसने जसपाल सिंह की जमीन हड़पने के लिए अपनी प्रेमिका इंदरजीत कौर की शादी जसपाल सिंह से करवा दी और दोनों ने मिलकर जसपाल सिंह को कोई जहरीली वस्तु खिलाकर उसकी हत्या कर दी।
जसपाल सिंह के रिश्तेदार गुरसेवक सिंह ने पुलिस पास शिकायत दर्ज करवाई कि इंदरजीत कौर व सुंदर सिंह के शादी से पहले ही संबंध थे और जसपाल सिंह की जमीन हड़पने के लिए और संबंध कायम रखने के लिए ही उसने खुद ही इंदरजीत कौर का विवाह़ जसपाल सिंह से करवाया था। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मार डाला।
महिला और प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस
थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि गुरसेवक सिंह की शिकायत पर इंदरजीत कौर व उसके प्रेमी सुंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
दूसरी तरफ प्रेमी कातिल जोडे कि गिरफतारी को लेकर मृतक जसपाल सिंह के रिश्तेदारों व गांव घडैली के लोगों ने बरनाला तपा मुख्यमार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि बरनाला पुलिस जानबूझकर कातिल प्रेमी जोडे़ को गिरफतार नहीं कर रही। वहीं जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि जसपाल सिंह के कत्ल के मामले में नामजद आरोपी सुंदर सिंह व इंदरजीत कौर को गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।