फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband commits suicide after wife's death in panchkula

पहले पत्नी ने दी जान, उसकी मौत के सात घंटे बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, फैली सनसनी

Sat, 07 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Sat, 07 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
husband commits suicide after wife's death in panchkula
मृतक की फाइल फोटो
दिन में पहले पत्नी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी, उसके बाद पति ने भी अपनी पत्नी का मृत चेहरा देखकर खौफनाक कदम उठा लिया। इस खौफनाक मंजर की शुरुआत दोपहर करीब 3.30 बजे रेणु और उसके बाद रात करीब 11 बजे विजयकांत के सुसाइड से हुई। दंपति अपने पीछे एक पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी छोड़ गया। दोनों पति-पत्नी पंचकूला सेक्टर-16 के निवासी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिन में बृहस्पतिवार करीब दो बजे रेणु घर से मार्केट के लिए निकली। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची, तो उसके पति विजयकांत उसे तलाश करने के बाद पंचकूला सेक्टर-16 पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां पता चला कि एक महिला मक्खन माजरा के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आकर कट गई है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के साथ रेणु का पति विजयकांत और उसका जेठ अजयकांत रात करीब 10.30 बजे के जीआरपी थाना पहुंचे, वहां पुलिस ने मृतक युवती की फोटो दिखाई, विजय कांत ने फोटो देखने के बाद शव की पहचान की और थाने से ही रेलवे ट्रैक की ओर भाग गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे उसने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल पक्ष से परेशान रहती थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजयकांत और रेणु ने पांच साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।

रेणु के पिता सुनील दत्त की शिकायत पर जीआरपी ने विजयकांत के पिता रमाकांत, मां सुशीला, बड़े भाई अजयकांत और भाभी रीना के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत दंपति का पोस्टमार्टम पंचकूला सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल के शव गृह में शुक्रवार को किया गया, देर शाम परिजनों को उनका शव सौंप दिया गया।

 

लड़की के पिता ने ससुराल पर पैसे मांगने का लगाया आरोप

husband commits suicide after wife's death in panchkula
पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर भावुक परिजन
रेणु के पिता सुनील दत्त ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों बच्चों ने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद परिवार भी राजी हो गया, लेकिन ससुराल पक्ष में सास, ससुर, जेठ व जेठानी विवाह के बाद उसे तंग करने लगे। उनका आरोप है कि उनकी बेटी से वह पैसे मांगते थे। जिस वजह से उनकी बेटी परेशान रहती थी, पैसे मांगने वाली बात का जिक्र उसने कई बार फोन पर भी किया था।

उनका आरोप है कि बेटी को कई बार परेशान करने के बाद उन्होंने उसके ससुराल पक्ष को ढाई लाख रुपये दिए। दूसरी बार ससुराल पक्ष ने दो लाख और तीसरी बार बिजनेस के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि शादी के समय भी उन्होंने ज्वैलरी, गाड़ी, फर्नीचर व कई सामान दिए थे, बावजूद इसके ससुराल पक्ष की ओर से उनकी बेटी को परेशान किया जाता रहा और उसने तंग आकर सुसाइड कर लिया। वहीं लड़की के पिता सुनील दत्त ने अपनी शिकायत में बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से रेणु की मौत की खबर भी उन्हें लेट दी गई।  

लड़की के पिता सुनील दत्त की शिकायत पर ससुर रमाकांत, सास सुशीला, बड़े भाई अजय कांत और भाभी रीना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - राजकुमार, थाना प्रभारी जीआरपी थाना चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed