फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband attacked wife and son with sharp weapons in Ludhiana

Ludhiana News: नशे में पत्नी व बेटे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, छोटे बेटे को साथ ले गया आरोपी पति

Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
सार

समराला एसएचओ भिंडर सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। समराला पुलिस ने पोस्टर भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Husband attacked wife and son with sharp weapons in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

समराला हलके के गांव कोटला के रहने वाले आरोपी हरजीत सिंह उर्फ जीता ने अपनी पत्नी जसविंदर कौर (40) व अपने बेटे लवप्रीत सिंह (17) पर नशे की हालत में तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें खेतों में फेंक दिया। यही नहीं आरोपी छोटे बेटे मनजोत सिंह (13) को साइकिल पर बैठाकर फरार हो गया। घायलों को समराला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल जसविंदर कौर के भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि मेरा बहनोई नशे का आदी है। इसी वजह से अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा रहता था। पहले भी दो बार बहन और बहनोई का पंचायत बुलाकर समझौता हो चुका है। अभी थोड़े दिन पहले बहन के दो ऑपरेशन हुए थे। भांजा लवप्रीत सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरजीत सिंह दूसरे बेटे जोत सिंह को अपने साथ ले गया है। 
विज्ञापन


डर है कि कहीं वो उस पर भी हमला न करे। समराला के सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गांव कोटाला का एक लड़का व उसकी मां की हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया है। लखविंदर सिंह ने बताया कि जैसे हमें खबर मिली वैसे ही गांव कोटला पहुंचे। गांव के किसी व्यक्ति ने बहन और भांजे को खेतों से नहीं उठाया था और न ही किसी ने उन पर कोई कपड़ा डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बहन के हाथ व भांजे के कान-बाजू काट दिए हैं, जो उनके शरीर से लटके हैं। जब गांव कोटला पहुंचा तो लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। फोन के 20 मिनट बाद एंबुलेंस आई। लखविंदर कहना है कि अब पंजाब में ऐसे हालात हो गए हैं कि लोग तमाशा देखते हैं और कोई किसी की मदद नहीं कर रहा है। इस संबंध में समराला एसएचओ भिंडर सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। समराला पुलिस ने पोस्टर भी जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed