फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died in road accident in Amritsar of Punjab

हादसे का दर्दनाक वीडियो: टक्कर के बाद आठ फुट उछले, पति ने मौके पर तो पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 16 Oct 2022 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Oct 2022 06:17 PM IST
सार

छेहरटा थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की पहचान दवाइयां वाला निवासी स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। उस पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना की गई है।

विज्ञापन
Husband and wife died in road accident in Amritsar of Punjab
हादसे का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले के छेहरटा थाने के तहत आजाद नगर दवाइयां वाला में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक सवार युवक हवा में आठ फुट उछला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत जीटी रोड स्थित अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां शाम को उसने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जंडियाला गुरु निवासी कर्णवीर सिंह ने बताया कि आजाद नगर में उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उनके चाचा बलविंदर सिंह और चाची राजवीर कौर सुबह मोटरसाइकिल पर भोग में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


कर्णवीर ने बताया कि जिस घर चाचा-चाची को भोग में जाना था, वह उस घर से करीब 20 फुट की दूरी पर था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके चाचा बाइक से आजाद नगर स्थित दवाइयां वाला के निकट भोग वाले घर पहुंचने वाले थे कि छेहरटा रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल को टक्कर लगते ही उनके चाचा आठ फुट तक हवा में उछल गए। घटनास्थल पर ही उनके चाचा ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी चाची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। छेहरटा थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की पहचान दवाइयां वाला निवासी स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। उस पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना की गई है।


प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा 
नारायणगढ़ निवासी संदीप चौहान ने कहा कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही के चलते हुआ है। इलाका निवासियों ने कई बार प्रशासन से अपील की कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवा दिए जाएं, मगर प्रशासन ने लोगों की अपील की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और इस कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में स्पीड ब्रेकर लगे हैं, जहां इनकी जरूरत भी नहीं। मगर जहां इनकी जरूरत होती है, उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed