फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died due to car falling in canal in Punjab

Fazilka News: नहर में जीप गिरने से पति-पत्नी की मौत, 15 साल का बेटा चला रहा था

Tue, 21 Feb 2023 06:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Feb 2023 06:42 PM IST
सार

लोगों ने बेटे को नहर से सुरक्षित निकाल लिया। कड़ी मशक्कत के बाद जब आधे घंटे में जीप को नहर से बाहर निकाला तो उसी में दंपती फंसे मिले। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Husband and wife died due to car falling in canal in Punjab
नहर से कार निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फाजिल्का में अरनीवाला रोड स्थित गांव इस्लाम वाला के नजदीक नहर में जीप गिरने से दंपती की मौत हो गई जबकि उनका 15 साल का बेटा बच गया। जीप बेटा चला रहा था। नहर के पास मौजूद लोगों ने नहर में छलांग लगाकर बेटे को बचा लिया। जब आधे घंटे बाद नहर से जीप निकाली गई तो उसी में दंपती के शव फंसे मिले। ये लोग मंगलवार को श्री मुक्तसर साहिब से अपने गांव इस्लाम वाला लौट रहे थे।

विज्ञापन


अरनीवाला पुलिस चौकी के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि अभी (लगभग 15 साल) निवासी इस्लाम वाला अपने पिता जसमत सिंह व मां रूपिंदर कौर के साथ जीप पर श्री मुक्तसर साहिब से गांव इस्लाम वाला की तरफ आ रहे थे। जीप नाबालिग बेटा ही चला रहा था। जब अरनीवाला रोड स्थित इस्लाम वाला बस अड्डे के पास पहुंचे तो अचानक जीप अनियंत्रित हो गई और गंग कैनाल नहर में जा गिरी। 
विज्ञापन


बेटा भी नहर में बुर्जी के साथ जा गिरा और उसे बुर्जी का सहारा मिलने के कारण पानी के तेज बहाव से बच गया। उसके माता-पिता जीप समेत नहर के तेज बहाव में आ गए। वहां मौजूद लोगों ने बेटे को नहर से सुरक्षित निकाल लिया। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद जीप को नहर से बाहर निकाला तो उसी में दंपती फंसे थे। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed