फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife commits suicide in Sirsa of Haryana

दंपती ने उठाया खौफनाक कदम: सिरसा में निर्माणाधीन मकान में लगाई फांसी, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 18 May 2022 12:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 May 2022 12:41 PM IST
सार

पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी है। मृतक सोनू के परिजनों के पहुंचने के बाद ही दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। हुडा चौकी के हेड कांस्टेबल सुखचैन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Husband and wife commits suicide in Sirsa of Haryana
सिरसा में दंपती ने लगाई फांसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले में दंपती ने खौफनाक कदम उठा लिया। शहर के ईरा ग्रुप के निर्माणाधीन मकान में दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी 20 वर्षीय सोनू और उसकी पत्नी यशोद्धा कुछ समय पहले ही सिरसा के ईरा ग्रुप में मजदूरी का काम करने आए थे। घरेलू कलह के चलते मंगलवार देर रात को दोनों ने निर्माणाधीन मकान में लोहे के एंगल पर चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। कमरे से शोर आने के बाद सड़क पर घूम रहे लोगों ने मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले मजदूरों को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो दंपती फंदे से लटके मिले। उन्होंने मामले की सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका यशोद्धा के पिता भी लंबे समय से सिरसा में ही राज मिस्त्री का काम करते हैं। हालांकि मृतक सोनू के परिजन मध्य प्रदेश में ही रहते हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को मामले की सूचना दी है। मृतक सोनू के परिजनों के पहुंचने के बाद ही दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। हुडा चौकी के हेड कांस्टेबल सुखचैन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed