फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel operator shot dead in Tohana

Tohana: होटल संचालक की गोली मारकर हत्या, शराब बेचने को लेकर दो गुटों में हुआ था झगड़ा, आरोपी काबू

Sun, 18 Jun 2023 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, समैन/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समैन/टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 03:10 PM IST
सार

सुरेंद्र और बलवान सिंह में पिछले कई दिनों से अनबन चल रही थी। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे ठेकेदार सुरेंद्र होटल पर आया व होटल पर बाहरी ठेकों की शराब को लेकर बलवान से झगड़ा करने लगा। बलवान ने कहा कि वह होटल पर ऐसे ही बाहर की शराब बेचता रहेगा। इसी को लेकर सुरेंद्र व बलवान के बीच झगड़ा बड़ी लड़ाई में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन
Hotel operator shot dead in Tohana
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना खंड के गांव भीमेवाला के पास नेशनल हाइवे 148-बी पर बने होटल पर रविवार सुबह एक होटल संचालक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में उकलाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: साक्षी मलिक के दावे पर बबीता फोगाट का पलटवार, कहा- बात ऐसी न कहो कि छिपानी पड़ जाए...
विज्ञापन


होटल पर काम करने वाले कारिंदे व भीमेवाला के ग्रामीणों ने बताया कि गांव जुलहेड़ा निवासी बलवान सिंह पानू पिछले 4-5 साल से गांव भीमेवाला के बस स्टैंड से थोड़ा आगे होटल चलाता था। उसका गांव भीमेवाला के शराब ठेकेदार सुरेंद्र के साथ शराब की दुकानों को लेकर पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार सुरेंद्र सिंह इस बात से बहुत नाराज था कि बलवान अपने होटल पर बाहरी ठेकों की शराब बेचता है,जबकि यह एरिया सुरेंद्र द्वारा लिए ठेकों के अंतर्गत आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर सुरेंद्र और बलवान सिंह में पिछले कई दिनों से अनबन चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे ठेकेदार सुरेंद्र होटल पर आया व होटल पर बाहरी ठेकों की शराब को लेकर बलवान से झगड़ा करने लगा। बलवान ने सुरेंद्र से कहा कि वह होटल पर ऐसे ही बाहर की शराब बेचता रहेगा। इसी बात को लेकर सुरेंद्र व बलवान के बीच झगड़ा बड़ी लड़ाई में तब्दील हो गया। 

सुरेंद्र ने बलवान से कहा कि वह उसको ऐसा सबक सिखाएगा कि वह शराब तो क्या, सब कुछ बेचना भूल जाएगा। थोड़ी देर बाद सुरेंद्र ने फोन करके अपने दोस्तों को होटल पर बुला लिया। सुरेंद्र के दोस्त लाठियों, तेजधार हथियार व पिस्तौल लेकर होटल पर पहुंच गए। उसके बाद सुरेंद्र व उसके साथियों ने बलवान पर लाठियों से हमला कर दिया। उसके बाद बलवान ने भी लाठी से सुरेंद्र व उसके दोस्तों का सामना किया। लेकिन सुरेंद्र ने अपना रिवाल्वर निकाल कर बलवान पर गोलियों की बौछार कर दी। गोलियां लगने के बाद बलवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलवान की हत्या करने में 7-8 व्यक्ति शामिल हैं। हालांकि इस मामले में उकलाना पुलिस ने चुप्पी साध ली है व इस घटना की जांच करने की बात कहकर मामले को टालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed