फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hotal vater laloo prasad yadav kidnap

अहाते से अगवा किए 'लालू प्रसाद यादव'

Mon, 11 Aug 2014 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 11 Aug 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
hotal vater laloo prasad yadav kidnap

शराब के नशे में पांच नौजवानों ने अहाते से 'लालू प्रसाद यादव' को अगवा कर मारा पीटा और सड़क पर फेंक गए। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। दरअसल 'लालू प्रसाद यादव' उस वेटर का नाम है, जोकि मल्हार रोड स्थित एक अहाते पर वेटर का काम करता है। शराबी नौजवानों का मोबाइल फोन गुम हो गया था और उन्हें शक था कि वह मोबाइल उक्त वेटर के पास है, जिस कारण उन्होने वेटर के साथ बुरी तरह से मारपीट की।

विज्ञापन


आरोपी उसके कपड़े तक उतरवा कर ले गए। वेटर किसी तरह अपनी जान बचा कर पुलिस के पास पहुंचा और थाना डिविजन पांच की पुलिस में अपनी सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने वेटर लालू प्रसाद यादव की शिकायत पर थाना डिविजन पांच की पुलिस ने प्रिंस, सागर, गोल्डी और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मोबाइल फोन गुम होने के बाद उठाया कदम

hotal vater laloo prasad yadav kidnap

लालू प्रसाद यादव के अनुसार वह मल्हार रोड स्थित एक अहाते पर बतौर वेटर काम करता है। आरोपी उक्त अहाते में शराब पीने के लिए आए थे। शराब खत्म करने के बाद वह चले गए और करीब 15 मिनट बाद वापिस आ गए। आते ही आरोपियों ने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। लालू ने कहा कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया और गांव मलकपुर में एक खाली प्लाट में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतरवा लिए।

मीडिंया विंग के इंचार्ज कमलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी फरार चल रहे है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। फरार चल रहे दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed