{"_id":"cef3acaee9cae8286d308b8da90007db","slug":"hot-air-balloon-blast-in-phagwara-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में हॉट एयर बैलून फटा, 6 झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फगवाड़ा में हॉट एयर बैलून फटा, 6 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
एक निजी विश्वविद्यालय में वार्षिक फेस्टिवल के दौरान मंगलवार देर शाम एक हॉट एयर बैलून फटने से छह लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार, फेस्ट में लुधियाना की डेकल्टन कंपनी की कनोपी लगी थी।
विज्ञापन
उसके ऊपर एक हॉट एयर बैलून लगाया जा रहा था, जिसमें हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान धमाके के साथ बैलून फट गया और उसमें आग लग गई।
इससे बैलून के पास खड़े यूनिवर्सिटी के दो विद्यार्थी, एक शिक्षक और कंपनी के तीन कर्मचारी झुलस गए। चहेड़ू चौकी इंचार्ज एसआई रमनदीप सिंह ने बताया कि सभी 20 से 25 फीसदी तक झुलसे हैं। इस हादसे में झुलसे लोगों को जालंधर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन