फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Horrible Deed by 15 Years Old Child in Mohali

15 साल के लड़के की करतूत जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 09 Feb 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 09 Feb 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
Horrible Deed by 15 Years Old Child in Mohali

15 साल के नाबालिग लड़के की यह करतूत पढ़कर आप चौंक जाएंगे। उसने मां-बाप से छिपकर यह हरकत की। यह नाबालिग चुपके से घर से कार लेकर निकल पड़ा और फेज-3ए के एंट्री प्वाइंट पर वे कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पहले कार एक स्कार्पियो से टकराई और फिर सीधे पार्क की रेलिंग से जा टकराई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बच्चे के परिजन पहुंच गए। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है और कोई भी जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। जानकारी के मुताबिक 3ए से एक महिला अपनी स्कार्पियो कार से आ रही थी। कार में महिला के साथ बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


तभी एक दूसरी ओर से स्विफ्ट कर तेजी से आई, जिसे नाबालिग चला रहा था और अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। उसने महिला की कर को हिट कर दिया। इससे महिला की कार को नुकसान पहुंचा है। वहीं कार में सवार बच्चों को भी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार सीधे पार्क में लगी रेलिंग से टकरा गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाबालिग के परिजनों ने बच्चे की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने बताया की बिना बताए बच्चा कार घर से ले आया था हालांकि बाद में दोनो पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed