फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honor killing in Punjab: killing daughter and her boyfriend

प्रेमी जोड़े को परिजनों ने दी खौफनाक मौत

Fri, 29 Aug 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 29 Aug 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
Honor killing in Punjab: killing daughter and her boyfriend

पंजाब के अमृतसर के थाना झंडेर के अधीन गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 19 साल के लवप्रीत सिंह और 15 साल की नाबालिग लड़की की परिजनों ने तलवारों से काटकर हत्या कर दी और दोनों के शव नहर किनारे फेंक दिए।

विज्ञापन


कत्ल के मामले में थाना सी डिवीजन पुलिस ने लड़की के चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बाकी पांच आरोपी फरार हैं। नाबालिग लड़की चार दिन पहले लवप्रीत सिंह के साथ घर से भाग गई थी। इस संबंध में थाना झंडेर में केस भी दर्ज किया गया था।

आसपास घर, बन गया प्रेम संबंध

Honor killing in Punjab: killing daughter and her boyfriend

जानकारी के मुताबिक, लवप्रीत और नाबालिग लड़की के घर पास-पास ही हैं। दोनों में प्रेम संबंध पनपे और दोनों रविवार को अपने घरों से भाग गए और लड़के की बहन के घर में शरण ली।

इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को मिली तो वह बुधवार शाम को लवप्रीत की बहन के घर पहुंच गए। मौके पर काफी हंगामा हुआ और थाना सी डिवीजन पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया।

पुलिस के सामने लड़की के परिवार वालों ने भरोसा दिलाया कि वह लवप्रीत और अपनी बेटी की शादी करवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलवार से काटकर नहर किनारे फेंका

Honor killing in Punjab: killing daughter and her boyfriend

परिजनों ने पुलिस से लड़की को उनके साथ भेजने का आग्रह किया। आखिरकार पुलिस को भरोसा दिलाकर लड़की के परिजन बेटी को अपने साथ ले गए।

पता चला है कि बुधवार रात लड़की के परिजनों ने लवप्रीत को उसके घर से बुला लिया और लड़के व लड़की को तलवारों से काटकर देर रात नहर के किनारे फेंककर फरार हो गए।

पुलिस को खबर लगने पर इस मामले में लड़की के चाचा और भाई को दबोच लिया गया है जबकि पांच अन्य आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed