{"_id":"5ebe95f59f780525c72d7bce","slug":"home-guard-jawan-son-arrested-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड का बेटा निकला शातिर ठग, बिहार के डीजीपी को भी बनाया निशाना, अब तक 12 के साथ की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होमगार्ड का बेटा निकला शातिर ठग, बिहार के डीजीपी को भी बनाया निशाना, अब तक 12 के साथ की धोखाधड़ी
Fri, 15 May 2020 06:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 May 2020 06:49 PM IST
सार
- डीजीपी बिहार समेत 12 पुलिस अधिकारियों से कर चुका है धोखाधड़ी
- नशा तस्करों की सूचना के नाम पर लेता पैसे, फिर बंद कर देता मोबाइल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना वैरोका पुलिस ने बिहार के डीजीपी समेत बारह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से हजारों रुपयों की ठगी मारने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पिता फाजिल्का में पंजाब होमगार्ड में कार्यरत है। आरोपी पंजाब के एक आईजी रैंक के अधिकारी को हेरोइन तस्कर की मुखबिरी देने के लिए पैसों की मांग कर रहा था तभी उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
थाना वैरोका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पूर्ण चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आरोपी हरि चंद उर्फ बंटी निवासी पंडिता वाली झुग्गियां नशा तस्करों को पकड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से पैसे लेकर बाद में अपना मोबाइल फोन बंद कर लेता था। ऐसा कर उक्त आरोपी ने बिहार के डीजीपी समेत बारह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के पिता पंचतत्व में विलीन, फूट-फूटकर रोए प्रकाश सिंह बादल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
आरोपी हिसार के आईजी को एक किलो हेरोइन समेत तस्कर पकड़वाने का झांसा देकर 13 सौ रुपये मांग रहा था और बैंक खाते में जमा कराने की बात कह रहा था। आईजी ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करवाई तो फाजिल्का के गांव पंडिता वाली झुग्गियां मिली। इसके बाद आरोपी को काबू किया गया। आरोपी के पिता पंजाब होमगार्ड में कार्यरत हैं। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बिहार के डीजीपी समेत बारह पुलिस अधिकारियों से इस प्रकार का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी कर चुका है।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी बंटी ने हाल ही में बिहार के डीजीपी को अपना शिकार बनाया। उसने गूगल सर्च और फाजिल्का कंट्रोल रूम से बिहार के डीजीपी का नंबर लेकर उन्हें फोन लगाया और कहा कि पटना में पंजाब से नशे की खेप आ रही है। इसकी मुखबिरी देने के नाम पर 1300 रुपये भी मांगे।
डीजीपी के कहने पर उनके पीएसओ ने उसके बताएं खाता नंबर में धनराशि भेज दी। उसके बाद बंटी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। बिहार पुलिस ने धनराशि ट्रांसफर किए खाता नंबर की जांच की तो वह फाजिल्का के कस्बा जलालबाद के गांव पंडिता वाली झुग्गियां के किसी दुकानदार का निकला।