{"_id":"f24e6f15dd1cde1c09c3b865afc5bc31","slug":"home-dispute-husband-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 28 Sep 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमोरिया पुली के पास जगतपुरा इलाके में आरकेस्ट्रा चलाने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी के वियोग में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी दो साल के बच्चे को साथ लेकर घर से चली गई थी।
विज्ञापन
घर से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पत्नी की मां को जिम्मेदार बताया है। एसीपी नार्थ अमनीत कौंडल, एसएचओ डिवीजन नंबर तीन सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। सुभाष नामक व्यक्ति कई संगीन मामलों में जेल जा चुका था।
विज्ञापन
केस में सजा भी पा चुका था। वह इन दिनों ऑरकेस्ट्रा चला रहा था। उसने दो शादियां कर रखी थी। इसमें एक तारा और दूसरी मनीषा से की थी। दोनों एक ही घर में रह रही थी। मनीषा और सुभाष की शादी चार साल पहले हुई थी। इसमें एक दो साल का बेटा भी था।
विज्ञापन
बीते कुछ समय से मनीषा व सुभाष के बीच अनबन चल रही थी। मनीषा ने सुभाष के खिलाफ डिवीजन नंबर आठ में शिकायत भी थी। इसके बाद वह घर से चली गई थी। इससे दुखी होकर सुभाष ने सोमवार को रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी मनीषा के राज नामक युवक से संबंध बताए हैं। उसने लिखा है कि राज ही मनीषा तो भड़का रहा था। इसमें उसकी सास सीता भी साथ दे रही थी। सुभाष के भाई सूरज के बयान पर पुलिस डिवीजन नंबर तीन ने मनीषा, राज और सीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।