{"_id":"5787d9804f1c1b027d13f9b3","slug":"hit-by-a-speeding-vehicle-killed-passerby-hit-chandigarh-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया राहगीर, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया राहगीर, हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दड़वा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पैदल जा रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार रात को एक बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि दड़वा चौकी से कुछ दूरी पर एकव्यक्ति पैदल दड़वा की तरफ जा रहा था। इतने में एक तेज रफ्तार कार आई और उसे टक्कर मारकर फरार हो गई। खून से लथपथ युवक को सड़क पर तड़पते देख लोगों ने मामले की सूचना दी।
पीसीआर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को पीजीआई पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि जब मृतक की तलाशी में उससे पहचान केलिए कोई कागजात बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
मृतक ने भूरी पेंट और नीली कमीज पहन रखी थी। पुलिस उसकी फोटो से आसपास के इलाकों में पहचान करवाने में लगी हुई है। फिलहाल शव जीएमएसएच-16 अस्पताल में रखवा दिया गया है। दड़वा पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।