फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hit by a speeding vehicle, killed, passerby hit, chandigarh crime, chandigarh,

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया राहगीर, हुई मौत

Thu, 14 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
दड़वा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पैदल जा रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार रात को एक बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि दड़वा चौकी से कुछ दूरी पर एकव्यक्ति पैदल दड़वा की तरफ जा रहा था। इतने में एक तेज रफ्तार कार आई और उसे टक्कर मारकर फरार हो गई। खून से लथपथ युवक को सड़क पर तड़पते देख लोगों ने मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


पीसीआर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को पीजीआई पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि जब मृतक की तलाशी में उससे पहचान केलिए कोई कागजात बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक ने भूरी पेंट और नीली कमीज पहन रखी थी। पुलिस उसकी फोटो से आसपास के इलाकों में पहचान करवाने में लगी हुई है। फिलहाल शव जीएमएसएच-16 अस्पताल में रखवा दिया गया है। दड़वा पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed