फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hisar father raped daughters

बाप ने पार की हदें, दोनों बेटियों ने रो-रोकर सुनाई आपबीती, मां के होश ही उड़ गए

Wed, 23 May 2018 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 23 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
hisar father raped daughters
child rape
बाप ने मासूम बेटियों के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। दोनों ने रो रोकर आपबीती सुनाई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई, पुलिस भी सन्न है। घटना हरियाणा के हिसार की है। जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से शर्मनाक हरकत की।
विज्ञापन


छोटी बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म तो बड़ी बेटी ने छेड़छाड़ के आरोप जड़े हैं। महिला थाना पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों को लेकर मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी पिता पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

hisar father raped daughters
rape child
महिला एवं बाल विकास अधिकारी को किसी फोन के जरिए नाबालिगों के यौन शोषण का पता लगा था। जिसमें बाद महिला एवं बाल विभाग की अधिकारियों ने स्कूल में जाकर गुड टच बैड टच के बारे में बताया। जिसके बाद एक छात्रा ने अपने पिता की करतूत के बारे में बताया। बाद में छात्रा की अलग से काउंसिलिंग की गई तो 12 साल की छात्रा ने दुष्कर्म करने के बारे में बताया। छात्रा ने 17 वर्षीय बड़ी बहन से भी बातचीत की गई तो उसने भी छेड़छाड़ की बात कही। 

12 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह पहली कक्षा में थी तो इसी दौरान पिता ने दुष्कर्म किया था। पिता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। तब से लेकर पिता लगातार उसके साथ गंदा काम कर रहा है। 17 साल की छात्रा का कहना है कि पिता ने नवंबर 2017 में पहली बार छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

काउंसिलिंग के बाद कोर्ट में दर्ज कराए बयान

hisar father raped daughters
child rape
दोनों छात्राओं की पहले काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों ने आपबीती बताई। फिर सातवीं की छात्रा की नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई। बाद में दोनों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। कोर्ट में दोनों लड़कियों ने बयान देकर आपबीती बताई है।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसका पिता काफी समय से दुष्कर्म करता आ रहा है। दूसरी बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। केस दर्जकर नामजद को काबू किया है।  
- सुनीता देवी, एसएचओ महिला थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed