फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal youth murder in Chandigarh two minor arrested

चंडीगढ़ में हिमाचल के युवक का मर्डर: चाकू से छाती पर किए वार, दिल तक घाव, ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Thu, 17 Apr 2025 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Apr 2025 08:54 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों ने चाकू से युवक की छाती पर कई वार किए। दिल पर गहरा घाव होने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Himachal youth murder in Chandigarh two minor arrested
शिमला के युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में हिमाचल प्रेदश के युवक की हत्या हुई है। सेक्टर 43 में शिमला के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने लूट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बुधवार रात को शिमला के गांव कोग, पीओ महौग, तहसील थिओग निवासी 35 साल के काकू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। दोनों किशोर कजहेड़ी के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 16 से 17 साल है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों किशोर पैदल गुरुद्वारे में लंगर खाने के लिए गए थे। उस समय उन्हें लंगर नहीं मिला। दोनों वहां से प्रसाद लेकर निकल गए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर 43 के साइकिल पर काकू को देख लिया। उन्होंने उसे लूटने के प्लान बनाया। उन्होंने काकू के साथ मारपीट की। काकू ने बचाव करना चाहा तो हाथापाई में उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी काकू की जेब से 180 रुपये और मोबाइल लेकर जंगल की तरफ भाग गए।
विज्ञापन


एसएसपी ने गठित की विशेष टीमें
एसएसपी कंवरदीप कौर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की। पुलिस के हाथ आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज लगी थी। सेक्टर 61 चौकी इंचार्ज एसआई गुरजीवन सिंह ने दोनों की पहचान की और कजहेड़ी स्थित स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे आरोपी
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें मृतक साइकिल ट्रैक पर पैदल जाता हुआ दिखाई दे रहा था। दो आरोपी उसके पीछे आ रहे थे। आरोपी काकू से झगड़ा कर रहे थे। हालांकि तस्वीरें साफ नहीं थी। वारदात के बाद दोनों साथ लगते जंगल की तरफ भाग गए।


साइकिल ट्रैक पर मिला था काकू का शव
पुलिस को बुधवार रात करीब साढ़े 7 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-43 की तरफ बस स्टॉप के पास साइकिल ट्रैक पर एक युवक बेसुध पड़ा है। सूचना मिलने के बाद एएसपी साउथ वेस्ट अनुराग दारू, सेक्टर 61 चौकी प्रभारी एसआई गुरजीवन सिंह और अधिकारी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की छाती पर चाकू के घाव थे। चाकू दिल पर लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed