फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal youth dead body found in Panchkula Ramesh is only brother of four sisters

हिमाचल के युवक की पंचकूला में मिली लाश: चार बहनों का इकलौता भाई, चंडीगढ़ क्या करने आया था रमेश, कौन था साथ?

Fri, 29 Aug 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 29 Aug 2025 05:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के युवक की पंचकूला में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक रमेश शिमला के संजौली का रहने वाला था। वह चार बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन
Himachal youth dead body found in Panchkula Ramesh is only brother of four sisters
मृतक की फाइल फोटो और विलाप करती उसकी चारों बहनें। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा और हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर पर वीरवार रात को एक युवक का शव मिला। युवक का शव दोनों शहरों के बॉर्डर एरिया पर मिला, जिस वजह से पहले दो दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। काफी देर बाद पंचकूला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान हिमातल प्रदेश के शिमला के संजौली निवासी रमेश (25) के तौर पर हुई है। उसका शव मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट के पास झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। रमेश चार बहनों का इकलौता भाई था। वह तीन दिन पहले शिमला से चंडीगढ़ आया था। रमेश गाड़ी ठीक करवाने मनीमाजरा की मोटर मार्केट आया था। रमेश के साथ उसका दोस्त मन्नू भी था।
विज्ञापन


25 को शिमला से आया था चंडीगढ़
मृतक के परिजनों ने बताया कि रमेश शिमला से मनीमाजरा में गाड़ी लेकर कबाड़ बेचने आता था। 25 अगस्त को वह गाड़ी ठीक करवाने के लिए मैकेनिक के पास आया था। यहां पहले से ही मौजूद संजौली निवासी उसके जानकार मन्नू और चक्सू मिले। दोनों किसी काम से चंडीगढ़ आए थे। पुलिस मन्नू और चक्सू से पूछताछ करेगी कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई। मृतक की बहन ने बताया कि मन्नू भी गाड़ी चलाता है और किसी काम से चंडीगढ़ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Himachal youth dead body found in Panchkula Ramesh is only brother of four sisters
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
दो दिन पहले बड़ी बहन से हुई थी रमेश की बात
26 अगस्त को रमेश की आखिरी बार बड़ी बहन डॉली से रात करीब 8 बजे के बीच बात हुई थी। इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। कई बार फोन किया गया। घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले वह संजौली थाने में गए। उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। न ही हिमाचल पुलिस के किसी कर्मचारी ने चंडीगढ़ पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी।

मन्नू के दोस्त सूरज ने भांजे को दी घटना की जानकारी
मन्नू ने अपने दोस्त सूरज को बताया कि रमेश के घर बता दे कि उसकी नाक से खून बह रहा है और वह मोटर मार्केट के पास झाड़ियों में पड़ा है। सूरज ने रमेश के भांजे मनोज को वीरवार सुबह करीब 9 बजे फोन कर सबसे पहले जानकारी दी। वहीं मृतक को गाड़ी मालिक ने 20 से 22 हजार रुपये दिए थे। पैसे कहां गए या कहां खर्च हुए इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। दोस्तों से पूछताछ के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। 

पीड़ितों ने लगाया पुलिस पर मदद न करने का आरोप
पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की सूचना के बाद पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार युवक की मौत नशे से ओवरडोज से होने की आशंका है। पुलिस को मौके से सीरिंज बरामद हुई हैं। एमडीसी थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रात को चंडीगढ़ पहुंचकर खुद शव की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed