{"_id":"682b56238336262b2b00a044","slug":"himachal-roadways-bus-driver-hit-by-another-bus-in-chandigarh-dies-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Accident: हिमाचल रोडवेज ड्राइवर की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, कुचले जाने से गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh Accident: हिमाचल रोडवेज ड्राइवर की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, कुचले जाने से गई जान
Mon, 19 May 2025 09:32 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 May 2025 09:32 PM IST
सार
चंडीगढ़ में हिमाचल रोजवेज की बस चालक को दूसरी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हिमाचल रोडवेज बस चालक बस लेकर चंडीगढ़ आया था। घटना से कुछ देर बाद उसे वापस बस लेकर जाना था।
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड (आईएसबीटी) में हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक हिमाचल रोडवेज बस का ड्राइवर था। बस की टक्कर के बाद वह टायर के नीचे कुचला गया। मृतक ड्राइवर की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित रौपा निवासी 50 साल के वेली राम के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वेली राम रविवार रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच बस को सेक्टर-43 बस स्टैंड पर खड़ी कर दिया था। बस का कंडक्टर बस में सवारियां बिठा रहा था। थोड़ी देर में बस वहां से चलने वाली थी। वेली राम बस की बैटरी का डिस्टिल्ड वाटर लेने के लिए पैदल बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जैसे ही वह मेन सड़क पार करने लगा तो दूसरी ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी और वह नीचे गिर गया। बस चालक वेली राम को कुचलते हुए मौके से बस लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नीले रंग की बस थी। पुलिस लाइट प्वाइंट पर चौराहों पर लगे कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन