फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high profile bmw accident case: accused arrest

BMW हादसा: कुमार ब्रदर्स के मालिक का बेटा गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Dec 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
high profile bmw accident case: accused arrest

पीजीआई के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू से बाइक सवार को टक्कर मारने वाले चालक कुमार ब्रदर्स के मालिकों में से एक के बेटे को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी चालक को जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुमार ब्रदर्स के प्रोपराइटर्स में से किसी एक के बेटे अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल बाइक सवार सूरज की इलाज के दौरान देर रात पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि, दूसरे घायल राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सूरज मूल निवासी आगरा के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि वीरवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार खुडडा लाहौरा की तरफ से सवा सौ की स्पीड से आ रही थी। इसी दौरान उसने आगे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक करीब 200 फुट जा गिरी थी।


इसके बाद बीएमडब्ल्यू के एयरबैग खुल गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बाइक सवार एक युवक ने दम तोड़ दिया था।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटनास्थल से चालक को पुलिस ने काबू कर लिया था। जबकि, नाइट ड्यूटी पर पहुंचे एसआई रमेश कुमार ने बताया कि थाने जाकर वह डिटेल्स बता सकते हैं। इसके बाद थाने से उसे बताया गया था कि चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed