फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin smuggler took away the shoot at foot of three policemen in Firozpur

फिरोजपुरः 3 पुलिसकर्मियों को गोली मार छुड़ा ले गए नशा तस्कर, पाक तस्करों के इशारे पर रची साजिश

Mon, 20 Aug 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Mon, 20 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Heroin smuggler took away the shoot at foot of three policemen in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर एक हेरोइन तस्कर को छु़ड़ाने का बड़ा मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यहां, हेरोइन तस्कर हरभजन सिंह को शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अदालत में पेशी से वापस ले जाते समय अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर पुलिस से छुड़वा लिया। फायरिंग में तीन पुलिसकर्मियों को पैरों में गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल पुलिस कर्मचारियों को अस्पताल में दाखिल करवाया। तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाभा पुलिस शनिवार को हरभजन सिंह को पेशी के लिए फिरोजपुर लेकर आई थी। यहां से पुलिस वैन में वापस जाते समय पांचों पुलिस कर्मचारी थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत आती दो नहरों के पास सड़क किनारे एक दुकान पर बैठकर चाय पीने लगे। इसी दौरान एक कार में आए कुछ अज्ञात लोगों ने तीन पुलिसकर्मियों के पैर पर गोली मारी। इसके बाद वे हरभजन को कार में बिठाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


हरभजन सिंह को उसके छोटे भाई जोगिंदर सिंह के साथ फाजिल्का के नजदीक सीमा पार से लाई गई 25 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। हरभजन और जोगिंदर सिंह का गांव निहालेवाला कंटीले तार और दरिया से सटा हुआ है। इनका पूरा परिवार पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने के कारण जेल में बंद है। पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने इन तस्करों द्वारा छुपाई गई हेरोइन की तलाशी के लिए निहालेवाला के खेतों में बनी उसकी कोठी और आसपास खेतों की जेसीबी मशीनों से खुदाई करवाई थी। हालांकि पुलिस को वहां से कुछ भी हासिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर उठे सवाल 
- ऐसे शातिर अपराधी को लेकर जाते समय पुलिस को सड़क के किनारे चाय पीने की क्या जरूरत थी जबकि वहां से घल्लखुर्द मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
- तस्कर को छुड़ाने आए हथियारबंद लोगों ने तीनों पुलिस कर्मचारियों के पैरों में ही गोलियां क्यों मारी। 
- वैन से सभी पुलिसकर्मी क्यों उतर गए।
- पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग क्यों नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed