फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin recovered in Firozpur and Pakistani drone in Amritsar

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: फिरोजपुर में तीन किलो हेरोइन मिली, अमृतसर में ड्रोन के साथ नशे की खेप बरामद

Tue, 12 Dec 2023 10:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Dec 2023 10:35 AM IST
सार

अमृतसर जिले में बीएसएफ जवानों ने सोमवार शाम भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर सेक्टर के गांव रोड़ांवाला के खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। जवानों ने इस ड्रोन के साथ 450 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। यह जानकारी बीएसएफ प्रवक्ता ने दी।

विज्ञापन
Heroin recovered in Firozpur and Pakistani drone in Amritsar
अमृतसर के गांव रोड़ांवाला से बरामद हेरोइन व ड्रोन और साथ में बीएसएफ अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 160 बटालियन की चेकपोस्ट एनएस वाला (ढाणी नत्था सिंह) के पास पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं। इनका वजन तीन किलो बताया जा रहा है। सोमवार शाम सर्च अभियान के दौरान यह खेप मिली है।

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक सीमा पर तैनात बीएसएफ की 160 बटालियन के अंतर्गत चेकपोस्ट एनएस वाला के पास शाम तीन बजे सर्च ऑपरेशन के दौरान सीमा पर लगी कंटीली तार के नजदीक खेत में एक पैकेट मिला। इसे खोलकर देखा गया तो अंदर हेरोइन के तीन पैकेट थे। 
विज्ञापन


हेरोइन की इस खेप को पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया है। बीएसएफ ने रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया। उधर, खेत मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत गांव रोड़ांवाला से हेरोइन और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

उधर, अमृतसर जिले में बीएसएफ जवानों ने सोमवार शाम भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर सेक्टर के गांव रोड़ांवाला के खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। जवानों ने इस ड्रोन के साथ 450 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। यह जानकारी बीएसएफ प्रवक्ता ने दी।



बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक जवान सोमवार की दोपहर सीमांत गांव रोड़ांवाला के निकट रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान सूचना के बाद जवानों ने गांव के आसपास इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। बीएसएफ जवानों को गांव के साथ बिल्कुल सटे एक खेत में शाम करीब 3:40 बजे पाकिस्तानी ड्रोन मिला। इसके अलावा एक पीले रंग का पैकेट भी मिला। इसमें 450 ग्राम हेरोइन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed