फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   headmaster of the school suspended, obscene things, Daun school

स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, बच्चों और टीचर्स से करता था अश्लील बातें

Sun, 09 Oct 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 09 Oct 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
headmaster of the school suspended, obscene things, Daun school
बच्चों और टीचर्स से करता था अश्लील बातें
छात्राओं से बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने वाले गांव दाऊं स्थित सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को शिक्षा मंत्री ने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है। जिक्रयोग है कि गांव दाऊं को सत्तारूढ़ दल के सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश में बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं हेडमास्टर की हरकतों से परेशान होकर शुक्रवार को धरने पर बैठ गई थीं। छात्राओं ने हेडमास्टर पर बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाया था, वहीं इस स्कूल की महिला शिक्षकों ने भी हेडमास्टर द्वारा अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


टीचरों ने हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए शुक्रवार को छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं ने स्कूल के गेट पर धरना दिया था। हालांकि आरोपी हेडमास्टर हरपाल सिंह ने छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआई की प्रतिक्रिया
डीपीआई बलबीर सिंह ढोल ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हेडमास्टर पर लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। क्योंकि हेडमास्टर का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed